Ishan Kishan Century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जा रहा है, तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और चौके-छक्कों की बरसात कर दी, अभिषेक शर्मा मात्र 30 रन बनाकर आउट हो गए। वहीँ संजू 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके बाद इशान किशन ने ऐसा खेल दिखाया की दर्शकों में अलग ही उत्साह आ गया, इशान किशन ने 43 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली। जिसमें उन्होंने 10 छक्के और 6 चौके लगाये, कप्तान सूर्या ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 63 रनों की पारी खेली, टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 271 रन बनाए।