राजस्थान रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी को एक बार फिर टीम में किया शामिल, अब दी ये बड़ी जिम्मेदारी

ईश सोढ़ी ने न्यूजीलैंड के लिए 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 47 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 17 टेस्ट और 31 वनडे भी खेले हैं।

By भाषा | Updated: January 2, 2020 14:28 IST2020-01-02T14:28:28+5:302020-01-02T14:28:28+5:30

Ish Sodhi returns to Rajasthan Royals as spin consultant | राजस्थान रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी को एक बार फिर टीम में किया शामिल, अब दी ये बड़ी जिम्मेदारी

राजस्थान रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी को एक बार फिर टीम में किया शामिल, अब दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Highlightsराजस्थान रॉयल्स ने ईश सोढ़ी को आईपीएल के 2020 चरण के लिए अपना स्पिन सलाहकार नियुक्त किया।पिछले महीने आईपीएल नीलामी से पहले ही फ्रेंचाइजी ने ईश सोढ़ी को रिलीज किया था।

राजस्थान रॉयल्स ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2020 चरण के लिए अपना स्पिन सलाहकार नियुक्त किया। पिछले महीने आईपीएल नीलामी से पहले ही फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज किया था।

फ्रेंचाइजी के साथ इस नई भूमिका में 27 साल के सोढ़ी गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले और मुख्य परिचालन अधिकारी जेक लुश मैक्रम के साथ काम करेंगे। सोढ़ी  ने आठ आईपीएल मैचों में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया और 6.69 के इकॉनोमी रेट से नौ विकेट चटकाए।

उन्होंने बयान में कहा, ‘‘रॉयल्स के लिए दो सत्र खेलने के बाद फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के साथ मेरा तालमेल बढ़ गया है जो मेरे लिए काफी मददगार रहे हैं। इसलिए रॉयल्स प्रबंधन द्वारा इस मौके की पेशकश किए जाने के बाद मैंने दोबारा नहीं सोचा।’’ सोढ़ी ने न्यूजीलैंड के लिए 40 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 47 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 17 टेस्ट और 31 वनडे भी खेले हैं।

Open in app