कोलंबो: आईसीसी टी20 विश्व कप के मैच में शनिवार को आयरलैंड टीम ने पहली जीत हासिल की। ग्रुप-बी में लगातार 2 मैच हारने के बाद आखिरकार आयरलैंड ने खाता खोला। आयरलैंड की टीम ने ओमान को 96 रन से मात दी और अंक तालिका में चौथे स्थान पर कब्जा किया। इस हार के साथ ही ओमान की टीम विश्व कप से बाहर हो गई। ग्रुप-बी में ओमान टीम की लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा और टीम 3 मैच में 3 हार के साथ प्वाइंट टेबल में आखिरी यानी 5वें पायदान पर है। इससे पहले बाएं हाथ के स्पिनर शकील अहमद ने तीन विकेट चटकाए, लेकिन कप्तान लोरकान टकर के 51 गेंद में 94 रन की मदद से आयरलैंड ने टी20 विश्व कप के मैच में शनिवार को ओमान के खिलाफ पांच विकेट पर 235 रन बनाए। पहले गेंदबाजी चुनते हुए ओमान ने पावरप्ले के छह में से पांच ओवर स्पिनरों से कराए।
T20 विश्व कप में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी-
44 वर्ष 86 दिनः आमिर कलीम (ओएमए) बनाम आईआरई, कोलंबो एसएससी, 2026
43 वर्ष 161 दिनः मोहम्मद नदीम (ओएमए) बनाम एसएल, पल्लेकेले, 2026
39 वर्ष 345 दिनः सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) बनाम वेस्टइंडीज, ट्रेंट ब्रिज, 2009
39 वर्ष 279 दिनः शोएब मलिक (PAK) बनाम SCOT, शारजाह, 2021
39 वर्ष 155 दिनः तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) बनाम एएफजी, कोलकाता, 2016।
कप्तान लोरकान टकर के नाबाद 94 रन की मदद से आयरलैंड ने टी20 विश्व कप के मैच में शनिवार को ओमान को 96 रन से हराया। टकर की 51 गेंद की पारी की मदद से आयरलैंड ने पांच विकेट पर 235 रन बनाये थे। जवाब में ओमान की टीम 139 रन पर आउट हो गई।
आयरलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वोच्च स्कोर-
235/5 बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026 *
226/4 बनाम ऑस्ट्रिया, एडिनबर्ग 2023
225/7 बनाम अफगानिस्तान, अबू धाबी 2023
221/5 बनाम भारत, मलाहाइड 2022।
टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर-
260-6ः श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग 2007
235-5ः आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026 *
230-8ः इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2016
229-4ः दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016
225-5ः श्रीलंका बनाम ओमान, पल्लेकेले 2026।
टी20 विश्व कप में डेथ ओवरों (16-20) में सबसे ज्यादा रन-
116 जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी 2024
103 भारत बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु 2024
93 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026*
90 दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, पोटचेफस्ट्रूम 2017।
टी20 विश्व कप में आयरलैंड के लिए उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर-
94* लोरकान टकर बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026
72* कर्टिस कैम्फर बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट 2022
71* लोरकान टकर बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिस्बेन 2022
66* पॉल स्टर्लिंग बनाम वेस्ट इंडीज, होबार्ट 2022।
टी20 विश्व कप में कप्तान द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर-
98ः क्रिस गेल बनाम भारत, ब्रिजटाउन 2010
94ः लोरकान टकर बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026
92ः रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया, ब्रिजटाउन 2024
88ः क्रिस गेल बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल 2009
85ः केन विलियमसन बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई 2021।
कप्तान के रूप में अपने डेब्यू मैच की पारी में टीम की कप्तानी करते हुए बनाया गया पिछला सर्वोच्च स्कोर गेल का था, जिन्होंने 2009 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन बनाए थे।
इसका फायदा भी मिला जब 38 वर्ष के शकील ने तीन ओवरों में तीन विकेट लेकर आयरलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 47 रन कर दिया। ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में शनिवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आयरलैंड और ओमान को पहले दोनों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा था।
नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगा वेस्टइंडीज
आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य जीत की लय बरकरार रखकर शीर्ष पर अपना स्थान पुख्ता रखने का होगा।
नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका
नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर आठ में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखना चाहेगा। अभी तक दोनों मैच जीतकर भारत और पाकिस्तान ग्रुप में शीर्ष दो स्थानों पर है। अमेरिका अगर यह मैच जीतता है तो शीर्ष दोनों टीमों में से एक के हारने पर उसका मौका बन सकता है।