IRE vs ZIM T20 World Cup 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ मैच?, सुपर-8 में जिम्बाब्वे, टूर्नामेंट से बाहर पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान

IRE vs ZIM Highlights, T20 World Cup 2026: भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं, ये सभी टीमें भारत में मैच खेलेंगी। दूसरी ओर श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान/अमेरिका में से कोई एक टीम सुपर 8 ग्रुप G2 में शामिल होगी और उनके मैच कोलंबो और पल्लेकेले में होंगे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2026 18:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देIRE vs ZIM Highlights, T20 World Cup 2026: दिन भर बारिश का पूर्वानुमान था और दुर्भाग्य से बारिश रुकी ही नहीं।IRE vs ZIM Highlights, T20 World Cup 2026: सुपर 8 ग्रुप G1 का फैसला हो गया है। IRE vs ZIM Highlights, T20 World Cup 2026: नेपाल और स्कॉटलैंड वानखेड़े स्टेडियम में अपने टूर्नामेंट का आखिरी मैच खेलेंगे।

पल्लेकेलेः आयरलैंड और जिम्बाब्वे टी20 विश्व कप 2026 बारिश के कारण रद्द हो गया और जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया और पूर्व विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। ग्रुप-बी से मेजबान श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम पहुंची। इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड और ओमान की टीम बाहर हो गई। पल्लेकेले में बारिश की जीत हुई और जिम्बाब्वे सुपर 8 में जगह बनाने वाली सातवीं टीम बन गई। इसका मतलब यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड दोनों का सफर यहीं खत्म हो गया। दिन भर बारिश का पूर्वानुमान था और दुर्भाग्य से बारिश रुकी ही नहीं।

आयरलैंड के खिलाफ मैच धुलने से जिम्बाब्वे सुपर आठ में, आस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप से बाहर

जिम्बाब्वे ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप ग्रुप बी का मैच बारिश में धुलने के बाद सुपर आठ में प्रवेश कर लिया जबकि पूर्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया और आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दोनों टीमों को एक एक अंक मिला जिससे जिम्बाब्वे के पांच अंक हो गए। अब 26 फरवरी को पहले सुपर आठ मुकाबले में चेन्नई में जिम्बाब्वे का सामना भारत से होगा।

सुपर 8 ग्रुप G1 का फैसला हो गया है। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे शामिल हैं, ये सभी टीमें भारत में मैच खेलेंगी। दूसरी ओर श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान/अमेरिका में से कोई एक टीम सुपर 8 ग्रुप G2 में शामिल होगी और उनके मैच कोलंबो और पल्लेकेले में होंगे। नेपाल और स्कॉटलैंड वानखेड़े स्टेडियम में अपने टूर्नामेंट का आखिरी मैच खेलेंगे।

ऑस्ट्रेलिया का अभियान लगातार दो हारों से हिल गया है, जिसमें जिम्बाब्वे से 23 रनों की चौंकाने वाली हार और श्रीलंका से करारी हार शामिल है। इन हारों के कारण तीन मैचों में उनके केवल दो अंक हैं।जिम्बाब्वे और श्रीलंका क्वालीफाइंग स्थान सुरक्षित कर लिया।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमज़िम्बाब्वेश्रीलंका क्रिकेट टीमआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या