Irani Cup 2022: 2020 रणजी चैम्पियन सौराष्ट्र के सामने शेष भारत, 1 से 5 अक्टूबर तक राजकोट

Irani Cup 2022: पूर्व रणजी ट्राफी चैम्पियन सौराष्ट्र ईरानी कप में एक से पांच अक्टूबर तक शेष एकादश की मेजबानी करेगा। ईरानी कप 2019 के बाद घरेलू कैलेंडर में वापसी करेगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 5, 2022 14:27 IST2022-09-05T14:25:52+5:302022-09-05T14:27:17+5:30

Irani Cup 2022 returns after three years Saurashtra to face Rest of India from October 1 to 5 | Irani Cup 2022: 2020 रणजी चैम्पियन सौराष्ट्र के सामने शेष भारत, 1 से 5 अक्टूबर तक राजकोट

 2020-21 सीजन में कोई रेड-बॉल घरेलू क्रिकेट नहीं हुआ था। (file photo)

Highlightsसौराष्ट्र ने मार्च 2020 में बंगाल को हराकर अपना पहला रणजी ट्राफी खिताब जीता था। कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। 2020-21 सीजन में कोई रेड-बॉल घरेलू क्रिकेट नहीं हुआ था।

Irani Cup 2022: क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी है। ईरानी कप तीन साल से अधिक समय के बाद फिर से वापसी करेगा। 2019-20 रणजी ट्रॉफी चैंपियन सौराष्ट्र 1 से 5 अक्टूबर तक राजकोट में शेष भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार है। सौराष्ट्र ने मार्च 2020 में बंगाल को हराकर रणजी फाइनल जीता था।

कोविड -19 महामारी के कारण टूर्नामेंट को बंद करना पड़ा। 2020-21 सीजन में कोई रेड-बॉल घरेलू क्रिकेट नहीं हुआ था। 2021-22 सीजन में रणजी ट्रॉफी की वापसी हुई, जिसमें मध्य प्रदेश ने जून में फाइनल में मुंबई को छह विकेट से हराकर खिताब जीता था।

मध्य प्रदेश ने इस सत्र में अपना पहला खिताब हासिल किया है लेकिन उनके अगले साल ईरानी कप में खेलने की उम्मीद है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) ने एक बयान में कहा, ‘‘टीम सौराष्ट्र 2019-20 सत्र में 13 मार्च 2020 को रणजी ट्राफी चैम्पियन बनी। टीम सौराष्ट्र को तब 18 मार्च 2020 से एससीए स्टेडियम में ईरानी ट्राफी खेलनी थी।

लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि कोविड-19 महामारी के कारण ईरानी कप नहीं खेला गया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई के घरेलू सत्र 2022-23 को पूर्ण स्तर पर आयोजित होते हुए देखकर अच्छा लग रहा है और ईरानी कप दो साल के बाद खेला जायेगा। ’’

एससीए ने बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) सचिव जय शाह को धन्यवाद दिया कि उन्होंने प्रतिष्ठित ईरानी कप 2022 खेलने और इसकी मेजबानी के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। पिछला ईरानी कप 2018-2019 रणजी ट्राफी के बाद विदर्भ और शेष एकादश के बीच खेला गया था।
 

Open in app