दुशमंथा चमीरा, पथुम निसंका और कामिंदु मेंडिस को एनओसी?, दिल्ली कैपिटल्स-सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत

तेज गेंदबाज चमीरा और सलामी बल्लेबाज निसंका दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में बनाए रखा है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2026 05:49 IST

Open in App
ठळक मुद्देयही वह समय है जब हम अपने बीच सौहार्दपूर्ण संबंध मजबूत करते हैं।हम साथ बिताते हैं, उतना ही हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी ‘‘नज़र ट्रॉफी पर है’’।

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने शुक्रवार को दुशमंथा चमीरा, पथुम निसंका और कामिंदु मेंडिस को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी कर दी क्योंकि यह तीनों खिलाड़ी फिटनेस परीक्षण में सफल रहे थे। तेज गेंदबाज चमीरा और सलामी बल्लेबाज निसंका दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जबकि ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में बनाए रखा है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को कहा कि उनकी ‘‘नज़र ट्रॉफी पर है’’ और उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले मैदान के बाहर आपसी संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। अय्यर ने मोहाली में फ्रेंचाइजी की जर्सी के अनावरण समारोह में कहा, ‘‘यह वह समय है जब हम दो महीने तक एक परिवार की तरह रहते हैं। जितना अधिक समय हम साथ बिताते हैं, उतना ही हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाते हैं। यही वह समय है जब हम अपने बीच सौहार्दपूर्ण संबंध मजबूत करते हैं।’’

हमारी प्राथमिकता सही संयोजन तैयार करना: नायर

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के नए मुख्य कोच अभिषेक नायर ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले तीन बार की चैंपियन टीम के लिए सही संयोजन तैयार करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। केकेआर के लिए पिछला सत्र निराशाजनक रहा था जिसके बाद टीम में कई बदलाव किए गए। उसने कैमरन ग्रीन, फिन एलन, टिम सीफर्ट और रचिन रविंद्र जैसे बड़े नामों को टीम में शामिल किया है, लेकिन अभी तक अपने बल्लेबाजी क्रम को अंतिम रूप नहीं दिया है।

हर्षित राणा आईपीएल 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर

तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 विश्व कप से पहले अभ्यास मैच के दौरान लगी चोट के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जो कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए बड़ा झटका है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप अभ्यास मैच के दौरान इस तेज गेंदबाज के दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव आ गया था। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और उन्हें लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ा।

टॅग्स :आईपीएल 2026IPLश्रीलंका क्रिकेटदिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबादश्रीलंका क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या