IPL 2018 नीलामी: इस साल 1122 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानिए पूरी लिस्ट

आईपीएल 2018 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 13, 2018 12:15 IST2018-01-13T11:35:05+5:302018-01-13T12:15:27+5:30

IPL Player Auction 2018: 1122 players registered, 282 overseas players | IPL 2018 नीलामी: इस साल 1122 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानिए पूरी लिस्ट

आईपीएल 2018 की नीलामी

आईपीएल 2018 सीजन की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। बीसीसीआई ने शनिवार को इस साल की नीलामी में हिस्सा लेने वाले 1122 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इस बार की नीलामी में 282 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है। आईपीएल की नीलामी 27-28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। ये 2008 में इस टी20 लीग के शुरू होने के बाद से सबसे बड़ी नीलामी होगी। 

इस बार की नीलामी में आठ फ्रेंचाइजी टीमें कुल 1122 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी, जिनमें 281 कैप्ड और 838 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें 282 विदेशी खिलाड़ियों पर भी बोली लगेगी। इनमें से 778 भारतीय खिलाड़ी और तीन असोसिएट देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। 4 जनवरी को आठों फ्रेंचाइजियों ने 18 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।


इन स्टार भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर 

इस साल की नीलामी में कई स्टार भारतीय क्रिकेटर नजर आएंगे, जिनमें युवराज सिंह, गौतम गंभीर, रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे शामिल हैं। इनके साथ ही कुलदीप यादव, केएल राहुल और मुरली विजय जैसे अन्य स्टार भारतीय खिलाड़ियों पर भी सबकी निगाहें टिकी रहेंगी। वहीं अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में पृथ्वी शॉ, बड़ौदा के कप्तान दीपक हुड्डा और हार्दिक पंड्या के भाई ऑलराउंडर क्रुनाल पंड्या और तेज गेंदबाज बासिल थंपी जैसे नाम शामिल हैं। 

इस साल की आईपीएल नीलामी में 282 विदेशी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

इस बार की आईपीएल नीलामी में कुल 1122 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें से 282 विदेशी खिलाड़ी होंगे। विदेशी खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के 58 खिलाड़ी, दक्षिण अफ्रीका के 57 खिलाड़ी,  श्रीलंका और विंडीज टीम के 39-39 खिलाड़ी और न्यूजीलैंड के 30 खिलाड़ी और इंग्लैंड के 26 और अफगानिस्तान के 13 खिलाड़ी  हिस्सा लेंगे। इस साल की नीलामी में पहली बार इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भी हिस्सा लेंगे।

विदेशी खिलाड़ियों में मिशेल स्टार्क, क्रिस गेल, बेन स्टोक्स, क्रिस लिन, इयॉन मोर्गन, पैट कमिंस, ड्वेन ब्रावो, कार्लोस ब्रेथवेट, इविन लुइस और जेसन होल्डर, हाशिम अमला, कगीसो रबादा, फाफ डु प्लेसिस और मोर्ने मोर्कल शामिल हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ियों में ग्लैन मैक्सवेल, शेन वॉटसन और मिशेल जॉनसन शामिल हैं। श्रीलंकाई खिलाड़ियों में लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज और निरोशन डिकवेला का नाम शामिल है।

Open in app