धोनी ने प्रिया प्रकाश की तरह मटकाई आंखें, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

धोनी ने अपने एक्ट से सभी को हैरान कर दिया और अभिनेत्री प्रिया प्रकाश को कॉपी करते नजर आए।

By सुमित राय | Published: April 27, 2018 5:34 PM

Open in App

धोनी ने बुधवार को आरसीबी के खिलाफ अपने चिरपरिचित अंदाज में छक्का जड़कर चेन्नई जोरदार जीत दिलाई। आरसीबी से मिले 206 रन के लक्ष्य के जवाब में धोनी ने 34 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी खेलकर आरसीबी के खिलाफ चेन्नई को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाई। इसके बाद चारो तरफ धोनी की चर्चा हो रही है। धोनी बल्ले का साथ-साथ हर जगह सुर्खियां बटोर रहे हैं।

आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद धोनी कूल डैडी के अंदाज में नजर आए थे और अपनी बेटी जीवा के बालों को हेयर ड्रायर करते नजर आए थे। अब धोनी ने अपने एक्ट से सभी को हैरान कर दिया और अभिनेत्री प्रिया प्रकाश को कॉपी करते नजर आए।

धोनी प्रिया की तरह नैन मटकाते नजर आए। धोनी ने प्रिया को कॉपी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ड्रेस में खड़े हैं और आंखों से कूल अंदाज में इशारे कर रहे हैं। धोनी का यह वीडियो उनकी खास दोस्त और हेयर स्टाइलिस्ट सपना भावनानी ने शेयर किया है। धोनी का वीडियो शेयर होते ही सोशल मीडिया यूजर्स उनकी काफी तारीफ करने लगे हैं।

बता दें कि कुछ महीने पहले पर प्रिया प्रकाश वारियर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में प्रिया नैन मटकाते नजर आई थीं। इसके बाद वह इंटरनेट की नई सनसनी बन गईं। 

वैलेंटाइन वीक के मौके पर प्रिया ने अपनी फिल्म के गाने 'उरु अदार लव (Oru Adaar Love)' की छोटी-सी क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस गाने की क्लिप ने कुछ ही घंटों में इस 18 वर्षीय एक्ट्रेस को देशभर में पहचान दिला दी थी।

आईपीएल 2018 की अन्य खबरों, शेड्यूल, मैच रिजल्ट और प्वाइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :एमएस धोनीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)प्रिया प्रकाश वारियरचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या