आखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2026 14:40 IST2026-04-13T14:39:12+5:302026-04-13T14:40:25+5:30

ipl mi rohit sharma For how long Jasprit Bumrah carry burden Mumbai Indians Faf du Plessis said Boom bowls only 4 overs should Hardik Pandya think 16 overs | आखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

file photo

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस हमेशा धीमी शुरुआत करता है।लगातार तीन मैच हार चुका है।अपनी सहज भावना से इस गेंद का इस्तेमाल करते हैं।

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि अगर मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में निरंतरता हासिल करनी है तो उसे गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह पर अपनी अत्यधिक निर्भरता कम करनी होगी। मुंबई इंडियंस हमेशा धीमी शुरुआत करता है। इस बार उसने टूर्नामेंट का पहला मैच जीता लेकिन इसके बाद वह लगातार तीन मैच हार चुका है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए।

जिससे पारी पटरी से उतर गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने फिल सॉल्ट, कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली के अर्धशतकों से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया। न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने शीर्ष क्रम में सॉल्ट (78 रन), पाटीदार (53 रन) और कोहली (50 रन) की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने कहा कि वह बाउंसर करने के लिए पहले से योजना नहीं बनाते हैं, बल्कि बल्लेबाजों से एक कदम आगे रहने और उन पर हावी होने के लिए अपनी सहज भावना से इस गेंद का इस्तेमाल करते हैं।

क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को यहां चार ओवर में 26 रन देकर एक विकेट लिया। आरसीबी ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 240 रन बनाए जिससे जवाब में मुंबई की टीम पांच विकेट पर 222 रन ही बना पाई।

जीत के लिए बेताब केकेआर पर दबदबा बनाने की कोशिश करेगा सीएसके

पिछले मैच में जीत से उत्साहित चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम मंगलवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम के खिलाफ दबदबा बनाने की कोशिश करेगी।

सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। उसकी इस जीत के नायक संजू सैमसन रहे जिन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

Open in app