बुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 8, 2026 14:58 IST2026-04-08T14:55:47+5:302026-04-08T14:58:56+5:30

ipl Hardik Pandya on Vaibhav Suryavanshi crange sixes Beating Bumrah, Chahar Boult amazing see 15-year-old boy Captain said no option for Vaibhav video see watch  | बुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

photo-lokmat

googleNewsNext
Highlightsआरआर ने मात्र 2.4 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया।सूर्यवंशी के प्रदर्शन से प्रभावित होने वालों में एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या भी थे।मैच के बाद सूर्यवंशी को विशेष बधाई दी।

मुंबईः भारतीय टीम के पास प्रतिभा की कमी नहीं और हर साल नए खिलाड़ी आईपीएल में जलवा दिखाते हैं। वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबले में रोचक भिड़ंत देखने को मिली। और बिहार के लाल सूर्यवंशी ने बाजी मार ली। मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के बीच आईपीएल 2026 के मैच में 15 वर्षीय इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने तेज गेंदबाज बुमराह के एक ही ओवर में दो छक्के जड़े। बारिश से प्रभावित 11 ओवर प्रति टीम के इस मैच में सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन बनाए, जिससे आरआर ने मात्र 2.4 ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

सूर्यवंशी के प्रदर्शन से प्रभावित होने वालों में एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या भी थे, जिन्होंने मैच के बाद सूर्यवंशी को विशेष बधाई दी। पांड्या का वैभव सूर्यवंशी के बदलाव पर बयान हार्दिक पांड्या ने कहा, "हमारे पास वैभव सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था, सीमा से बाहर जाकर बहुत अच्छा खेले।" वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत है।

साथ ही, मैच से पहले की तैयारियों के दौरान हमने उसके बारे में बहुत चर्चा की। पांड्या ने मैच के बाद सूर्यवंशी के बारे में बात करते हुए कहा। “तो हां, उसकी बल्लेबाजी, उसका निडर रवैया और उसके शॉट्स देखना वाकई कमाल का था। मैं उसे भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएँ देता हूँ। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने बारिश से बाधित आईपीएल मैच को धमाकेदार बना दिया।

Open in app