चेन्नई: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच में शनिवार को यहां 23 रन से हार का सामना करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भुगतना पड़ा। चेन्नई सुपरकिंग्स ने संजू सैमसन की नाबाद 115 रन की पारी के दम पर दो विकेट पर 212 रन बनाने के बाद जैमी ओवरटन (18 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से दिल्ली को 189 रन पर ऑल आउट कर 23 रन से जीत दर्ज की। संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी के बाद जैमी ओवरटन की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से हराकर मौजूदा सत्र में पहली जीत का स्वाद चखा।
आईपीएल के मौजूदा सत्र में अपनी निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़ते हुए सैमसन ने 56 गेंदों की नाबाद पारी में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। उन्हें दूसरे छोर से आयुष महात्रे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने रिटायर आउट होने से पहले 36 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।
पहले आईपीएल खिताब की कल्पना करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी: श्रेयस अय्यर
पिछले साल के फाइनल में दिल तोड़ने वाली हार के बाद पंजाब किंग्स इस सत्र में अपना पहला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब जीतने के लिए बेताब दिख रही है, हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि इसकी कल्पना करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।
अय्यर ने शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छह विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 33 गेंद में नाबाद 69 रन बनाकर टीम की अगुवाई की। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 99 रन की शानदार साझेदारी करके 220 रनों के लक्ष्य को आसान बना दिया था।
अय्यर का धमाल, पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया
पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की 33 गेंद में 69 रन की नाबाद पारी से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर अपनी तीसरी जीत दर्ज की।सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (57 रन) और प्रभसिमरन सिंह (51 रन) की पारियों के बाद ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अय्यर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को दबाव में नहीं आने दिया। उनकी पारी में पांच छक्के और इतने ही चौके जड़े थे। इससे टीम ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
बुमराह के नाम कम विकेटों को लेकर चिंतित नहीं: पोलार्ड
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने शनिवार को यहां कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में जसप्रीत बुमराह का विकेट नहीं लेना चिंता का विषय नहीं है। वेस्टइंडीज के इस पूर्व दिग्गज ने इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि टीम तिलक वर्मा के बल्लेबाजी क्रम को लेकर लचीला रुख अपनाए रखेगी।