3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में लगातार तीसरी हार झेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम को अपने युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और अच्छी कार्यशैली अपनाने की जरूरत है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2026 14:17 IST2026-04-06T14:16:06+5:302026-04-06T14:17:25+5:30

ipl csk sanju Samson 6-7 and 9 runs in 3 matches returned to CSK from RR not perform bat Coach Stephen Fleming said getting used environment score runs soon | 3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

Stephen Fleming

googleNewsNext
Highlightsबाहर निकलने और अपनी बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करने को दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 43 रन से हार का सामना करना पड़ा।फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

बेंगलुरु:चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 में संजू सैमसन के के अब तक के खराब प्रदर्शन को खास तवज्जों नहीं दी और कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज टीम के माहौल में ढलने की प्रक्रिया से गुजर रहा है तथा रन बनाने और टीम की सफलता में योगदान देने के लिए बेताब है। सीएसके को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार तीसरा मैच था जिसमें सैमसन का बल्ला नहीं चला। उन्होंने अब तक तीन मैच में छह, सात और नौ रन बनाए हैं। 

भारतीय स्पिन के दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में लगातार तीसरी हार झेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम को अपने युवा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और अच्छी कार्यशैली अपनाने की जरूरत है। सीएसके को रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों 43 रन से हार का सामना करना पड़ा।

उसे अभी तक अपने तीनों मैच में हार मिली है और वह अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने सफेद गेंद के प्रारूपों में अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय अपने ‘कंफर्ट जोन’ (आरामदायक दायरे) से बाहर निकलने और अपनी बल्लेबाजी में बुनियादी बदलाव करने को दिया। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से शिकस्त दी।

यह सीएसके की लगातार तीसरी हार है जिसके कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

Open in app