IPL Auction: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों पर जमकर बरसे पैसे, इन अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने चौंकाया, मनीष पांडे केकेआर में लौटे

आखिरी राउंड में मनीष पांडे को 50 लाख में केकेआर ने खरीदा। राइली रुसो को 8 करोड़ में पंजाब ने अपने साथ जोड़ा। स्टीव स्मिथ आखिरी राउंड में भी नहीं बिके। लोकी फार्ग्यूसन को आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा। मुजीब को आखिरी राउंड में केकेआर ने 2 करोड़ में खरीदा।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 19, 2023 8:55 PM

Open in App
ठळक मुद्देमिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों पर जमकर पैसे बरसेस्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा ऑस्ट्रेलिया के झॉय रिचर्ड्सन को दिल्ली ने 5 करोड़ में खरीदा

IPL Auction: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों पर जमकर पैसे बरसे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। दिल्ली और मुंबई बोली लगाने के लिए मैदान में उतरे। गुजरात और केकेआर के बीच भी होड़ लगी। अंत में स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में केकेआर ने अपने साथ  जोड़ा।

पैट कमिंस के लिए 2 करोड़ से बोली शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। मुंबई इंडियंस भी मैदान में उतरी। कीमत तेजी से बढ़ने लगी। आरसीबी भी कुछ देर बाद मैदान में आ गई। अंत में 20 करोड़ 50 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा।  

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंजबाज स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ में गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ा।  ऑस्ट्रेलिया के झॉय रिचर्ड्सन को दिल्ली ने 5 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई। चेन्नई ने भी दिलचस्पी दिखाई। 6 करोड़ 80 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ  अनसोल्ड रहे।

अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की कैटेगरी में यश दयाल के लिए बोली 20 लाख से शुरू हुई। दयाल के लिए गुजरात और आरसीबी में बोली चली। अंत में आरसीबी ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के लिए बोली 20 लाख से शुरू हुई। गुजरात ने 60 लाख में खरीदा। 

अनकैप्ड भारतीय विकेटकीपर कुमार कुशाग्र पर चेन्नई और गुजरात ने बोली लगाई। दोनों के बीच कुशाग्र के लिए होड़ दिखी। अंत में 7 करोड़ 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। रिकी भुई को 20 लाख में दिल्ली ने खरीदा। विकेटकीपर कैटेगरी में ही उर्विल पटेल नहीं बिके। विष्णु सोलंकी भी नहीं बिके। इससे पहले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी समीर रिजवी को चेन्नई ने 8 करोड़ 40 लाख में खरीदकर सबको चौंका दिया। अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शुभम दुबे को राजस्थान ने 5 करोड़ 80 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

श्रीलंका के वानिंदू हसरंगा के लिए 1 करोड़ से बोली शुरू हुई। हैदराबाद ने बोली लगाई। अंत में 1 करोड़ 50 लाख मेंसनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र के लिए 50 लाख से बोली शुरू हुई। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई। दिल्ली कैपिटल्स भी मैदान में उतरी। गुजरात और पंजाब ने भी बोली लगाई।  अंत में ने 1 करोड़ 80 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई के लिए बोली 50 लाख से शुरू हुई। गुजरात ने बोली शुरू की। 50 लाख गुजरात ने अपने साथ जोड़ा।

दक्षिण अफ्रीका के गेराल्ड कोएट्जे को मुंबई ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। बेस प्राइज 2 करोड़ था। क्रिस वोक्स को 4 करोड़ 20 लाख में पंजाब ने अपने साथ जोड़ा।हर्षल पटेल के लिए बोली 2 करोड़ से शुरू हुई। गुजरात ने दिलचस्पी दिखाई। लखनऊ और पंजाब भी मैदान में उतरी। हर्षल के लिए बोली 10 करोड़ के पार पहुंच गई। अंत में हर्षल पटेल को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख में अपने साथ जोड़ा। 

अनकैप्ड तेज गेंदबाजों की कैटेगरी में यश दयाल के लिए बोली 20 लाख से शुरू हुई। दयाल के लिए गुजरात और आरसीबी में बोली चली। अंत में आरसीबी ने 5 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी के लिए बोली 20 लाख से शुरू हुई। गुजरात ने 60 लाख में खरीदा।

शाहरुख खान का बेस प्राइज 40 लाख था। पंजाब ने शाहरुख पर बोली शुरू की। शाहरुख पर गुजरात ने भी बोली लगाई। अंत में उन्हें गुजरात ने 7 करोड़ 40 लाख में अपने साथ जोड़ा। रमनदीप सिंह को 20 लाख में केकेआर ने खरीदा। 

फिन एलेन, कॉलिन मनरो नहीं बिके। दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डेर डुसें अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल भी नहीं बिके।  श्रीलंका के दुशमंता चमीरा नहीं बिके। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंजबाज बेन द्वारशिश भी अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी को किसी ने नहीं खरीदा। न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन अनसोल्ड रहे। आदिल रशीद, तबरेज शम्सी और ईश सोढ़ी पर नहीं लगी बोली, जोश इंग्लिस भी रहे अनसोल्ड। अनकैप्ड सौरभ चौहान नहीं बिके। प्रियांश आर्या भी अनसोल्ड रहे। मनन वोहरा का बेस प्राइज भी 20 लाख था, वह भी नहीं बिके। 

आखिरी राउंड में मनीष पांडे को 50 लाख में केकेआर ने खरीदा। राइली रुसो को 8 करोड़ में पंजाब ने अपने साथ जोड़ा। स्टीव स्मिथ आखिरी राउंड में भी नहीं बिके। लोकी फार्ग्यूसन को आरसीबी ने 2 करोड़ में खरीदा। मुजीब को आखिरी राउंड में केकेआर ने 2 करोड़ में खरीदा। अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को 1 करोड़ 50 लाख में मुंबई ने अपने साथ जोड़ा।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनIPLआईपीएल 2024बीसीसीआईपैट कमिंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या