IPL Auction 2024: आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी, शीर्ष 10 में केवल दो भारतीय, देखें लिस्ट

IPL Auction 2024: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 19, 2023 16:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने भारी बोली लगाई।मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड और पैट कमिंस में करोड़ों की बारिश हुई।कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा।

IPL Auction 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीज़न के लिए दुबई के कोका-कोला एरेना में हो रही खिलाड़ियों की नीलामी में कई रिकॉर्ड टूटे। मिचेल स्टार्क, ट्रैविस हेड और पैट कमिंस सहित कई विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी ने भारी बोली लगाई। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा।

टूर्नामेंट के इतिहास की 10 सबसे महंगे खिलाड़ीः (रुपये करोड़ में)

1- मिचेल स्टार्कः कोलकाता नाइट राइडर्स, 24.75, 2024

2- पैट कमिंसः सनराइजर्स हैदराबाद, 20.50, 2024

3- सैम कुरेनः पंजाब किंग्स, 18.50, 2023

4- कैमरून ग्रीनः मुंबई इंडियंस, 17.50, 2023

5- बेन स्टोक्सः चेन्नई सुपर किंग्स, 16.25, 2023

6- क्रिस मॉरिस, राजस्थान रॉयल्स, 16.25, 2021

7- निकोलस पूरन, लखनऊ सुपर जाइंट्स, 16.00, 2023

8- युवराज सिंह, दिल्ली डेयरडेविल्स, 16.00, 2015

9-पैट कमिंसः कोलकाता नाइट राइडर्स, 15.50, 2020

10- इशान किशन, मुंबई इंडियंस, 15.25, 2022।

ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीम के कप्तान पैट कमिंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की खिलाड़ियों की नीलामी में मंगलवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये की बोली लगाई।  हर्षल पटेल और डेरिल मिचेल पर भी फ्रेंचाइजी ने बड़ी बोली लगाई। कमिंस के अलावा सनराइजर्स ने विश्व कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड को भी छह करोड़ 80 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर द्वारा छोड़े गए हर्षल पर नीलामी के दौरान टीमों ने दिलचस्पी दिखाई और भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस तेज गेंदबाज को अंतत: पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। एकदिवसीय विश्व कप में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मिचेल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये की भारी भरकम बोली लगाई।

कमिंस के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच काफी रुचि दिखी। मुंबई इंडयिन्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, सुपरकिंग्स और सनराइजर्स ने उनके लिए लगातार बोली लगाई। अंत में कमिंस सनराइजर्स की झोली में गए। कमिंस ने इंग्लैंड के सैम कुरेन को पीछे छोड़ा जिनके लिए पिछले साल पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए थे।

सनराइजर्स के स्पिन गेंदबाजी कोच मुथैया मुरलीधरन ने कहा, ‘‘हम उसे (ट्रेविस हेड को) अपने साथ जोड़ना चाहते थे क्योंकि हमें पारी का आगाज करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत थी। इसके अलावा वह स्पिन गेंदबाजी भी कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम उसे इस कीमत पर अपने साथ जोड़ लेंगे क्योंकि आस्ट्रेलिया के लिए पिछले कुछ वर्षों में टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है।’’ एकदिवसीय विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र को सुपरकिंग्स ने एक करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।

उनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। वेस्टइंडीज के टी20 कप्तान रोवमैन पावेल के लिए राजस्थान रॉयल्स ने सात करोड़ 40 लाख रुपये खर्च किए। पावेल का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था और वह इस छोटी नीलामी में नीलामी के लिए आने वाले पहले खिलाड़ी थे।

तीन फ्रेंचाइजी ने पावेल को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिलाई थी और अंतत: राजस्थान रॉयल्स ने इस आक्रामक बल्लेबाज को अपने साथ जोड़ा। पावेल कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में भी रॉयल्स की टीम बारबडोस रॉयल्स की अगुआई करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, भारत के मनीष पांडे और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसेयु के लिए किसी ने बोली नहीं लगाई। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई इंडियन्स ने दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएटजी पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जबकि भारतीय ऑलराउंडर शारदुल ठाकुर चार करोड़ रुपये में एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े।

टॅग्स :IPLआईपीएल ऑक्शनबीसीसीआईBCCI

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या