IPL auction 2024: टी20 में चौके और छक्के लगाने में माहिर, दुनिया भर में सभी लीग में भागीदारी, देखें वेस्टइंडीज खिलाड़ियों की आधार कीमत के साथ पूरी सूची

IPL auction 2024: आईपीएल संचालन परिषद ने फ्रेंचाइजी को 1166 खिलाड़ियों की सूची सौंपी थी। फ्रेंचाइजी की सलाह के बाद इन खिलाड़ियों की संख्या 333 कर दी गई।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 18, 2023 20:23 IST

Open in App
ठळक मुद्दे214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। दो खिलाड़ी एसोसिएट देशों के भी हैं।नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी कुल 262.95 करोड़ रुपए खर्च कर सकती हैं।77 स्थान उपलब्ध है उनमें से 30 स्थान विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।

IPL auction 2024: आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में होगी। नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 1.00 बजे शुरू होगी। यह 17वीं आईपीएल नीलामी है, आखिरी नीलामी दिसंबर 2022 में हुई थी। जिन 333 क्रिकेटरों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें से 119 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इनमें 15 क्रिकेटर वेस्टइंडीज के हैं।

नीलामी में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों की बेस प्राइस (लाख में) के साथ पूरी सूचीः

1ः रोवमैन पॉवेल- 100

2ः एलिक अथानाज़े- 50

3ः ब्रैंडन किंग- 50

4ः शेरफेन रदरफोर्ड- 150

5ः फैबियन एलन- 75

6ः जेसन होल्डर- 150

7ः मैथ्यू फ़ोर्डे- 50

8ः कीमो पॉल- 75

9ः ओडियन स्मिथ- 50

10ः जॉनसन चार्ल्स- 50

11ः ओबेद मैककॉय- 50

12ः ओशेन थॉमस- 50

13ः शमर जोसेफ- 20।

जिन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी उनमें न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपए है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों में तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्ज़ी और बल्लेबाज़ रासी वान डेर डुसेन फ्रेंचाइजी का ध्यान खींच सकते हैं।

कुछ अनजान खिलाड़ी भी फ्रेंचाइजी का ध्यान खींचने में सफल हो सकते हैं। इनमें इंग्लैंड के टॉम कोहलर कैडमोर भी शामिल हैं जिनका आधार मूल्य 40 लाख रुपए है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है।

श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा का आधार मूल्य 1.5 करोड़ रुपए है। उनके अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका भी अच्छी कीमत हासिल कर सकते हैं। अधिकतर आईपीएल में ही खेलने वाले भारतीय तेज गेंदबाजों शिवम मावी, कार्तिक त्यागी और कमलेश नागरकोटी को 20 से 30 लाख रुपए आधार मूल्य के वर्ग में रखा गया है।

टॅग्स :IPLआईपीएल ऑक्शनवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमआईसीसीबीसीसीआईदुबईDubai

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या