IPL Auction 2023: कोच्चि में 23 दिसंबर को मिनी नीलामी, 714 भारतीयों सहित कुल 991 शामिल, विदेशी खिलाड़ी की सूची में कौन देश सबसे आगे, देखें लिस्ट

IPL Auction 2023: विदेशी खिलाड़ी की सूची में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर इस नीलामी में शामिल होंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी हैं। इ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2022 20:56 IST

Open in App
ठळक मुद्देजिम्बाब्वे (छह)), नामीबिया (पांच) और स्कॉटलैंड (दो) के खिलाड़ी भी शामिल हैं। अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल करती है तो इस नीलामी में कुल 87 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। सूची में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 

IPL Auction 2023: कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 की खिलाड़ियों की नीलामी के लिए 714 भारतीयों सहित कुल 991 क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है। इस सूची में भारत के अलावा 14 अन्य देशों के खिलाड़ी शामिल है।

विदेशी खिलाड़ी की सूची में ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा 57 क्रिकेटर इस नीलामी में शामिल होंगे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के 52 खिलाड़ी हैं। इस सूची में  वेस्टइंडीज (33), इंग्लैंड (31), न्यूजीलैंड (27), श्रीलंका (23), अफगानिस्तान (14) आयरलैंड (आठ), नीदरलैंड (सात), बांग्लादेश (छह), यूएई (छह), जिम्बाब्वे (छह)), नामीबिया (पांच) और स्कॉटलैंड (दो) के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जारी विज्ञप्ति में सचिव जय शाह ने कहा, ‘‘अगर हर फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ियों को शामिल करती है तो इस नीलामी में कुल 87 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। इसमें 30 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।’’

खिलाड़ियों की सूची में 185 कैप्ड (राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके), 786 अनकैप्ड और एसोसिएट देशों के 20 खिलाड़ी हैं। इस सूची में 604 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी है जिसमें से 91 इससे पहले भी आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं। 

टॅग्स :आईपीएल 2023आईपीएल ऑक्शनIPLचेन्नई सुपर किंग्सरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरसनराइजर्स हैदराबाददिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसकोलकाता नाइट राइडर्सबीसीसीआईगुजरात टाइटन्सलखनऊ सुपरजायंट्सपंजाब किंग्सराजस्थान रॉयल्सवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या