IPL Auction 2022: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिए मजे, जानें

IPL Auction 2022: वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायेर को राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स से होड़ के बाद साढे़ आठ करोड़ रुपये में खरीदा है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 12, 2022 14:22 IST

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली ने 7.6 करोड़ में खरीदा था। अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा है।

IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की नीलामी जारी है। भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा। कई खिलाड़ी पर करोड़ों की बोली लगी है।

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रुपये में खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदा है। अश्विन अभी दिल्ली के लिए खेल रहे थे। दिल्ली ने 7.6 करोड़ में खरीदा था।

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जैसे ही राजस्थान ने खरीदा एक पुरानी फोटो वायरल हो गई है। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर मजे लिए हैं। यह तस्वीर तब की है जब अश्विन पंजाब के कप्तान हुआ करते थे। 'अब बटलर के साथ मांकड़ करेंगे अश्विन...', 

रविचंद्रन अश्विन जब बॉलिंग कर रहे थे तो गेंजबाजी एंड की ओर राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर बल्लेबाजी कर रहे थे। गेंद फेंकने से पहले ही बटलर क्रीज से बाहर निकल गए और रविचंद्रन अश्विन ने आउट कर दिया। इस हरकत तो लेकर अश्विन को ट्रोल किया गया था। इसे खेल भावना के विरुद्ध कहा गया था। सहवाग ने मजकिया अंदाज में लिखा है कि हाहा रविचंद्रन अश्विन और बटलर एक साथ। मजा आएगा।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआईपीएल 2022रविचंद्रन अश्विनजोस बटलरपंजाब किंग्सराजस्थान रॉयल्सIPLबीसीसीआई
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या