IPL Auction 2022: मुंबई इंडियंस के पास 90 करोड़, रोहित, किशन, टिम, आर्चर, बुमराह, सूर्यकुमार और पोलार्ड पर खर्च किए 73.5cr रुपये

IPL Auction 2022: आईपीएल की दो दिवसीय नीलामी के दौरान 600 खिलाड़ियों के लिए बोली लग रही है। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2022 18:03 IST2022-02-13T18:01:36+5:302022-02-13T18:03:59+5:30

IPL Auction 2022 mumbai indians 90 crore rupee rohit sharma ishan kishan Suryakumar Yadav Kieron Pollard Spent Rs.73-5cr  | IPL Auction 2022: मुंबई इंडियंस के पास 90 करोड़, रोहित, किशन, टिम, आर्चर, बुमराह, सूर्यकुमार और पोलार्ड पर खर्च किए 73.5cr रुपये

मुंबई इंडियंस ने सिंगापुर के टिम पर 8.25 करोड़ खर्च किए। (file photo)

Highlightsकम से कम 21 से 23 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना है।टीम ने 7 खिलाड़ियों पर 73.5 करोड़ खर्च किए।बाकी संभावित रूप से 16 क्रिकेटरों को 16.5 करोड़ खरीदा है।

IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग की मेगा नीलामी जारी है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में धमाल कर दिया। सभी 10 टीम के पास पर्स मे 90 करोड़ रुपये मौजूद था। सभी टीम ने 3 या 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। मुंबई इंडियंस सहित हर टीम को कम से कम 21 से 23 खिलाड़ियों को टीम में जोड़ना है।

मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) और सिंगापुर के खिलाड़ी टिम डेविड, टीम इंडिया के विकेटकीपर ईशान किशन और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर 73.5 करोड़ खर्च कर दिए।

यानी टीम ने 7 खिलाड़ियों पर 73.5 करोड़ खर्च किए और बाकी संभावित रूप से 16 क्रिकेटरों को 16.5 करोड़ खरीदा है। मुंबई इंडियंस ने सिंगापुर के टिम पर 8.25 करोड़ खर्च किए। मुंबई इंडियन्स ने हालांकि दिन के दूसरे सत्र में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ रुपये में खरीदा लेकिन वह चोटिल होने के कारण इस सत्र में नहीं खेल पाएंगे।

भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गये। ईशान को मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख रुपये में फिर खरीदा। ईशान को जिनके लिये मुंबई और हैदराबाद के बीच जबर्दस्त होड़ लगी।

ईशान का आधार मूल्य दो करोड़ रूपये था। विश्व कप 2011 में भारत की जीत के नायक रहे युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 सत्र से पहले रिकॉर्ड 16 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस हैं जिन्हें 2021 में मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16 . 25 करोड़ में खरीदा था।

Open in app