IPL Auction 2022: इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में खरीदा, केकेआर से खेलेंगे रहाणे

IPL Auction 2022: आईपीएल के 15वें सीजन के लिए नीलामी का आज दूसरा दिन है। शुरुआती बोली में लियाम लिविंगस्टोन ने चर्चा बटोरी। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में खरीदा है।

By विनीत कुमार | Published: February 13, 2022 12:47 PM2022-02-13T12:47:01+5:302022-02-13T13:17:56+5:30

IPL Auction 2022: Liam Livingstone, Punjab Kings pick him for 11.5 crore rupees | IPL Auction 2022: इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में खरीदा, केकेआर से खेलेंगे रहाणे

लियाम लिविंगस्टोन को पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ में खरीदा (फोटो- ट्विटर)

googleNewsNext
Highlights इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन को लेकर पंजाब किंग्स और केकेआर में मची थी होड़।अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा, चेतेश्वर पुजारा नहीं बिके।केकेआर के कप्तान रहे इयोन मोर्गन में भी पहले राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

बेंगलुरु: आईपीएल-2022 के लिए दूसरे दिन जारी मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन पर खूब पैसा बरसा है। उन्हें पंजाब किंग्स ने 11.50 करोड़ की मोटी रकम पर खरीद लिया है।

आईपीएल-2022 नीलामी के दूसरे दिन उन्हें लेकर पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होड़ मची। आखिरकार पंजाब किंग्स ने उन्हें खरीद लिया। वहीं, दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे को केकेआर ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा। झारखंड के सौरभ तिवारी पहले राउंड में अनसोल्ड रहे। 

दूसरे दिन अब तक हुई नीलामी में कुछ अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्करम को 2.60 करोड़ में खऱीदा। इनका बेस प्राइस 1 करोड़ था। वहीं 50 लाख की बेस प्राइस वाले मंदीप सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीद लिया। 

वेस्टइंडीज के डोमिनिक ड्रेक को गुजरात टाइटंस ने 1.1 करोड़ मे खरीदा। इनकी बेस प्राइस 75 लाख रुपये थी। गुजरात टाइटंस ने 1 करोड़ की बेस प्राइस वाले जयंत यादव को भी 1.70 करोड़ में खरीदा। इसी नई फ्रेंचाइजी ने विजय शंकर को 1.4 करोड़ में खरीदा। विजय शंकर की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। 

शिवम दुबे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 4 करोड़ में खरीद लिया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। वहीं कृष्णप्पा गौतम को 90 लाख में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। इनकी बेस प्राइस 50 लाख थी।

इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीददार

इंग्लैंड के डेविड मलान पहले राउंड में नहीं बिके। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान रहे इयोन मोर्गन को लेकर भी पहले राउंड में किसी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके अलावा एरॉन फिंच को भी खरीददार नहीं मिला। चेतेश्वर पुजारा भी अनसोल्ड रहे। न्यूजीलैंड के जेम्स निशम भी अनसोल्ड रहे। साथ ही इंग्लैंड के क्रिस जोर्डन भी नहीं बिके।

Open in app