IPL Auction 2022: दूसरे दिन ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर धनवर्षा, लिस्ट में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज खिलाड़ी, देखें

IPL Auction 2022: मुंबई इंडियंस ने इंग्लिश सीमर जोफ्रा आर्चर को हासिल करने के लिए 8 करोड़ रुपये खर्च किए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 13, 2022 17:05 IST

Open in App
ठळक मुद्देविजय शंकर को एक करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा।श्रीलंका के स्पिनर महेश थीकसाना को 70 लाख रुपये में खरीदा।अजिंक्य रहाणे को एक करोड़ रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा।

IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के दूसरे दिन रविवार को कई खिलाड़ी पर धनवर्षा हुई। इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के दूसरे दिन रविवार को पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा।

मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल नीलामी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को आठ करोड़ रुपये में खरीदा, जो चोटिल होने के कारण इस सत्र में नहीं खेल पाएंगे। वेस्टइंडीज के आलराउंडर रोमेरियो शेफर्ड को आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 7.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

पंजाब किंग्स ने वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज ओडियन स्मिथ के लिए भी छह करोड़ रुपये खर्च किए। बाएं हाथ के भारत के दूसरे दर्जे के गेंदबाजों खलील अहमद और चेतन सकारिया के लिए भी फ्रेंचाइजी ने अच्छी बोली लगाई। खलील पांच करोड़ 25 लाख रुपये जबकि सकारिया चार करोड़ 20 लाख रुपये में बिके।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों के बीच आलराउंडर शिवम दुबे को छक्के जड़ने की उनकी क्षमता के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा  2022 आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे राज अंगद बावा ने जैकपॉट हासिल किया है। इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

पहले सत्र का आकर्षण हालांकि लिविंस्टोन रहे जिन्हें 10 लाख डॉलर से अधिक का अनुबंध मिला। एक समय पांच टीम उनके लिए बोली लगा रहीं थी। लिविंगस्टोन पिछले सत्र में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेले थे और धीमी पिचों पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। फ्रेंचाइजी में हालांकि खिलाड़ियों की जगह खाली थी (न्यूनतम 18 खिलाड़ी) इसलिए उन्हें टीम से जोड़ने को लेकर उत्सुकता थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने वेस्टइंडीज के बिग हिटर रोवमैन पॉवेल को 2.8 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। सीएसके ने न्यूजीलैंड के डेविन कॉनवे को खरीदा, जबकि मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स के लिए 2.6 करोड़ रुपये का भुगतान किया। एक और भारत अंडर -19 स्टार, राजवर्धन हैंगरगेकर ने सीएसके से 1.5 करोड़ रुपये कमाए।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनIPLआईपीएल 2022मुंबई इंडियंसजोफ्रा आर्चरवेस्टइंडीज क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या