IPL Auction 2018: बेन स्टोक्स बिके 12.5 करोड़ में, अश्विन को पंजाब ने खरीदा, नहीं बिके क्रिस गेल

आईपीएल नीलामी के पहले दिन बेन स्टोक्स को 12.5 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: January 27, 2018 11:15 IST

Open in App

आईपीएल 2018 की नीलामी बेंगलुरु में शुरू हो गई है। शुरुआती घंटे में 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले 8 मार्की खिलाड़ियों की बोली लगी, उनमें एक बार फिर इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर अब तक सबसे ज्यादा 12.50 करोड़ रुपये की बोली लगी। स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा। स्टोक्स पिछले आईपीएल के भी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल के न बिकने पर हुई। 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले गेल को किसी ने नहीं खरीदा।

वहीं स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.60 करोड़ में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को कोलकाता नाइटराइडर्स ने 9.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

भारत के स्टार बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स ने RTM का प्रयोग करते हुए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया। स्टार ओपनर शिखर धवन को सनराइजर्स हैदराबाद ने RTM का प्रयोग करते हुए 5.2 करोड़ रुपये में खरीदा। 

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस को चेन्नई ने RTM का प्रयोग करते हुए 1.60 करोड़ में रिटेन किया। स्टार ऑलराउंडर कीरन पोलार्ड को मुंबई ने RTM का प्रयोग करते हुए 5.40 करोड़ में रिटेन किया।

जानिए टॉप-8 मार्की खिलाड़ियों को किसने खरीदा

1.शिखर धवन:  5.40 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने RTM से किया रिटेन

2.रविचंद्रन अश्विनः 7.60 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा।

3.कीरन पोलार्डः 5.40 करोड़ मुंबई इंडियंस ने किया रिटेन।

4.क्रिस गेलः 2 करोड़ थी बेस प्राइस, किसी ने नहीं खरीदा।

5.बेन स्टोक्सः 12.50 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा।

6.फाफ डु प्लेसिसः 1.60 करोड़ रुपये में चेन्नई ने किया रिटेन।

7.अजिंक्य रहाणे: 4 करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स ने RTM से किया रिटेन।

8.मिशेल स्टार्क: 9.40 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा।

टॅग्स :आईपीएल ऑक्शनआई पी एलबेन स्टोक्सरविचंद्रन अश्विनक्रिस गेलअजिंक्य रहाणे

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या