IPL इतिहास में पहली बार क्रिस गेल के लिए बदला गया नियम, जानें कैसे हुई नीलामी

क्रिस गेल के लिए पहली बार नियम बदला गया और उनकी बोली लगाई गई।

By सुमित राय | Updated: January 29, 2018 12:09 IST

Open in App

आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए 27 और 28 जनवरी को हुई नीलामी में कुल 169 खिलाड़ी बिके। बिकने वाले खिलाड़ियों में 113 भारतीय जबकि 56 विदेशी खिलाड़ी हैं। नीलामी के दौरान एक ऐसा वाक्या भी हुआ, जो अब तक के आईपीएल इतिहास में नहीं हुआ था।

दरअसल, शनिवार को आईपीएल 2018 के लिए जब नीलामी शुरू हुई तो चौथे नंबर पर गेल का नाम नीलामी के लिए पुकारा गया, लेकिन आईपीएल की आठ फ्रेंचाइजी टीमों में से किसी ने भी उनके लिए बोली नहीं लगाई। यही रविवार को भी हुआ, जब दूसरी बार नीलामी के लिए क्रिस गेल का नाम पुकारा गया।

कैसे हुई क्रिस गेल की नीलामी

IPL 2018 में क्रीस गेल को दो राउंड में कोई खरीदार नहीं मिला। इसके बाद बोली खत्म होने से पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने विशेष अनुरोध पर क्रिस गेल की बोली तीसरी बार लगाई गई। किंग्स इलेवन पंजाब ने विशेष अनुरोध के बाद लगी तीसरी बोली में उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीद लिया।

क्या है आईपीएल नीलामी का नियम

आईपीएल की नीलामी प्रक्रिया के नियम के अनुसार अगर पहले दिन कोई खिलाड़ी बिक नहीं पाता है तो दूसरे दिन उसकी दोबारा बोली लगाई जाती है। लेकिन अगर दूसरी बार भी वह खिलाड़ी नहीं बिकता है तब उसे अनसोल्ड प्लेयर्स की लिस्ट में डाल दिया जाता है। हालांकि क्रिस गेल के लिए पहली बार यह नियम बदला गया और उनकी तीसरी बार बोली लगाई गई।

आईपीएल में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राईड्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेल चुके क्रिस गेल के नाम आईपीएल में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने पुणे के खिलाफ 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

गेल ने अपने आईपीएल करियर में खेले 101 मैचों में 151.20 की स्ट्राइक रेट और 41.20 की औसत से 3626 रन बनाए हैं। गेल ने 5 शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं और आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। गेल ने आईपीएल करियर में 294 चौके और 265 छक्के लगाए हैं।

टॅग्स :क्रिस गेलआई पी एलआईपीएल ऑक्शन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या