36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

मुंबई इंडियंस ने 2012 के बाद पहली बार आईपीएल सीजन के पहले मैच में जीत हासिल की है, इससे पहले वे लगातार 13 मैच हार चुके थे।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2026 06:08 IST2026-03-30T06:07:56+5:302026-03-30T06:08:48+5:30

​​​​​​​IPL 25 wins in 36 matches record most wins against single team in IPL MI's 11th win against KKR at Wankhede? | 36 मैच में 25 जीत, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत रिकॉर्ड?, वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ MI की 11वीं जीत?

file photo

googleNewsNext
Highlightsअजिंक्या रहाणे की चोट ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। रोहित और रिकेल्टन दोनों ने शानदार अर्धशतक बनाया।उच्चतम स्कोर 2023 में MI द्वारा RR के खिलाफ 213 रन था।

मुंबई: दो मैच, 2 दिन और दो शानदार चेज। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एसआरएच को हराया और अब मुंबई इंडियंस ने इसे एक कदम आगे बढ़ाते हुए 220 रनों के लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इतना स्कोर खड़ा किया, तो लगा कि मुकाबला कांटे का होगा। लेकिन इसके विपरीत एमआई ने शुरुआत में ही मैच पर अपना दबदबा कायम कर लिया। रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने पावरप्ले के दौरान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केकेआर की आक्रामक शुरुआत की ही तरह रन बनाए। केकेआर का अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण शुरू से ही दबाव में था। मुंबई इंडियंस ने 2012 के बाद पहली बार आईपीएल सीजन के पहले मैच में जीत हासिल की है, इससे पहले वे लगातार 13 मैच हार चुके थे।

आईपीएल में सबसे सफल रन चेज-

 262 - पीबीकेएस बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024

246 - एसआरएच बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025

228 - आरसीबी बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025

224 - आरआरडी बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020

224 - आरआरडी बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024

221 - एमआई बनाम केकेआर, वानखेड़े, 2026*।

अजिंक्या रहाणे की चोट ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। रोहित और रिकेल्टन दोनों ने शानदार अर्धशतक बनाकर एमआई को आधे से पहले ही मैच पर मजबूत स्थिति में ला दिया। इससे पहले, MI का उच्चतम स्कोर 2021 में दिल्ली में CSK के खिलाफ 219 रन था। IPL में वानखेड़े स्टेडियम में इससे पहले का उच्चतम स्कोर 2023 में MI द्वारा RR के खिलाफ 213 रन था।

आईपीएल में किसी एक मैदान पर किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक जीत-

11 - वानखेड़े में एमआई बनाम केकेआर (13)*

9 - कोलकाता में केकेआर बनाम पीबीकेएस (14)

9 - हैदराबाद में एसआरएच बनाम पीबीकेएस (10)

आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत-

25 - एमआई बनाम केकेआर (36)*

21 - सीएसके बनाम आरसीबी (35)

21 - केकेआर बनाम पीबीकेएस (35)

21 - एमआई बनाम सीएसके (39)

21 - एमआई बनाम डीसी (37)।

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (78 रन) और रेयान रिकलटन (81 रन) के अर्धशतकों के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के 13 सत्र से चले आ रहे पहले मैच में हार के सिलसिले को खत्म किया।

आईपीएल में 200 से अधिक रनों का सबसे सफल पीछा-

8 - पीबीकेएस

6 - एमआई*

4 - आरआर

4 - एसआरएच

4 - आरसीबी।

मुंबई इंडियंस हमेशा आईपीएल में धीमी शुरुआत करने वाली टीम रही है। टीम ने आईपीएल में आखिरी बार अपना पहला मैच अप्रैल 2012 में जीता था जिसमें उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हराया था। टीम ने 2013 से लेकर 2020 के बीच पांच बार खिताब जीता लेकिन पहले मैच में हार का सिलसिला जारी रहा।

अजिंक्य रहाणे आईपीएल मैच की दूसरी पारी में लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर निकले

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले की दूसरी पारी में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। रहाणे की गैरमौजूदगी में भारत के ऑलराउंडर रिंकू सिंह ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। रिंकू को आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले उप-कप्तान बनाया गया था।

Open in app