IPL 2026: असम चुनाव के कारण क्या बदलेगा IPL का शेड्यूल? BCCI सचिव ने राजस्थान रॉयल्स के मैचों पर दी बड़ी जानकारी

गुवाहाटी में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और एमआई के बीच मैच होगा, जिसके बाद 10 अप्रैल को राजस्थान और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

By रुस्तम राणा | Updated: March 15, 2026 20:24 IST

Open in App

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के पहले चरण में, राजस्थान रॉयल्स अपने पहले तीन घरेलू मैच गुवाहाटी में खेलेगी। हालाँकि, असम में चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद इन मैचों पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं, क्योंकि ये मैच चुनाव की तारीख के ठीक आगे-पीछे पड़ रहे हैं। 

असम की सभी 126 सीटों के लिए मतदान एक ही चरण में 9 अप्रैल (गुरुवार) को होगा, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। गुवाहाटी में 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और एमआई के बीच मैच होगा, जिसके बाद 10 अप्रैल को राजस्थान और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि असम में चुनावों की तारीखों की वजह से IPL 2026 के शेड्यूल में बदलाव करना पड़ेगा।

सैकिया ने 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' से कहा, "असम के गुवाहाटी में IPL मैचों के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। मैंने पहले ही असम के माननीय मुख्यमंत्री (डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा) और गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत से बात कर ली है। दोनों ने मुझे भरोसा दिलाया है कि वे मैचों के आयोजन का इंतज़ाम कर लेंगे, और शेड्यूल में किसी भी तरह के बदलाव की कोई ज़रूरत नहीं है।"

टॅग्स :आईपीएल 2026राजस्थान रॉयल्सअसम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या