HighlightsIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 ओवर में 35 रन खर्च किए और बल्लेबाज पर अकुंश नहीं लगा सके।IPL 2026 Jasprit Bumrah: विकेट सूखा खत्म नहीं हो रहा है।IPL 2026 Jasprit Bumrah: आखिर बूम-बूम को क्या हो गया है।
मुंबईः मुंबई इंडियंस (एमआई) के गेंदबाजी अगुवा जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरस गए हैं। लगातार चौथे मैच में विकेट नहीं मिला। अभी तक 4 मैच में 15 ओवर की गेंदबाजी में 123 रन देकर 0 विकेट हासिल किया है। आखिर बूम-बूम को क्या हो गया है और विकेट सूखा खत्म नहीं हो रहा है। पहले मैच में 4 ओवर में 35 रन दिए। दूसरे मैच में 4 ओवर में 21 रन दिए। तीसरे मैच में 3 ओवर में 32 रन खर्च किए और चौथे मैच में RCB के खिलाफ भी विकेट नहीं मिला। 4 ओवर में 35 रन खर्च किए और बल्लेबाज पर अकुंश नहीं लगा सके।
आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे बड़ा स्कोर-
263/5 बनाम PWI, बेंगलुरु, 2013
262/7 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2024
250/3 बनाम सीएसके, बेंगलुरु, 2026
248/3 बनाम जीएल, बेंगलुरु, 2016
241/7 बनाम पीबीकेएस, धर्मशाला, 2024
240/4 बनाम एमआई, वानखेड़े, 2026*।
बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने कहा है कि मौजूदा आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के विकेट न लेने से टीम चिंतित नहीं है। तीन मैचों में सिर्फ एक जीत हासिल कर चुकी मुंबई इंडियंस रविवार को मुंबई में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना कर रही है।
मौजूदा आईपीएल सीजन में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट दोनों ने ही एक भी विकेट नहीं लिया है। जसप्रीत बुमराह के लिए विकेट न लेना काफी दुर्लभ है, क्योंकि वे लगातार विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। भारत द्वारा जीते गए 2026 टी20 विश्व कप में, गुजरात के इस तेज गेंदबाज ने आठ मैचों में 14 विकेट लेकर टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का खिताब हासिल किया था।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने रविवार को यहां फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतकों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया। सॉल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 65 गेंद में 120 रन की भागीदारी निभाई। सॉल्ट ने 36 गेंद का सामना करते हुए छह छक्के और इतने ही चौके जमाए।