Highlightsसुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के लिए बाध्य होना पड़ा था। जानकारी टीम के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने मंगलवार को दी।
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाड़ी पिछले साल टीम की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में मारे गए 11 लोगों की याद में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र में मैच से पहले अभ्यास के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने की योजना भी बनाई है। आरसीबी ने पिछले साल पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। इस जीत के जश्न के लिए चार जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में समारोह का आयोजन किया गया था। सुरक्षा की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई थी।
इसके बाद आरसीबी को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेनन ने मंगलवार को बताया कि फ्रेंचाइजी ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर और आसपास भीड़ प्रबंधन ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब सात करोड़ रुपये का निवेश किया है।
यह कदम पिछले वर्ष चार जून 2025 को टीम के आईपीएल खिताब जश्न के दौरान स्टेडियम के पास हुई भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद उठाया गया है। इस घटना के बाद आरसीबी और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) को सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के लिए बाध्य होना पड़ा था।
विवादों में घिरे तेज गेंदबाज यश दयाल आगामी आईपीएल सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम से नहीं जुड़ेंगे, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ उनका अनुबंध जारी रहेगा। यह जानकारी टीम के क्रिकेट निदेशक मो बोबाट ने मंगलवार को दी।
इस 28 वर्षीय खिलाड़ी पर कथित यौन शोषण के दो मामले दर्ज हैं। इसमें एक मामला नाबालिग से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरसीबी के लिए 2025 आईपीएल फाइनल में खेलने के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। आरसीबी ने उस फाइनल में जीत दर्ज कर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।