Highlightsपांच ओवर में 80 रन जोड़कर रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दिलाई।2015 में लगातार पांच जीत और 2024 में लगातार चार जीत के साथ शुरुआत की थी।
गुवाहाटी: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के धमाकेदार अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के वर्षा से प्रभावित 11 ओवर के मैच में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स को 27 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और छह अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
आईपीएल 2023 से लेकर अब तक मुंबई से बाहर मैचों में MI का प्रदर्शन-
मैच: 25
जीत: 9
हार: 16
जीत प्रतिशत: 36% (सभी टीमों में सबसे खराब)।
बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे और 40 मिनट के विलंब से शुरू किया जिसके कारण इसे 11 ओवर का कर दिया गया। यह तीसरी बार है जब आरआर ने अपने आईपीएल सीजन की शुरुआत लगातार तीन या उससे अधिक जीत के साथ की है, उन्होंने 2015 में लगातार पांच जीत और 2024 में लगातार चार जीत के साथ शुरुआत की थी।
जायसवाल के धमाकेदार अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स ने वर्षा से प्रभावित 11 ओवर के मैच में मंगलवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जायसवाल ने 32 गेंद में चार छक्कों और 10 चौकों से नाबाद 77 रन की पारी खेलने के अलावा वैभव सूर्यवंशी (39 रन, 14 गेंद, पांच छक्के, एक चौके) के साथ पांच ओवर में 80 रन जोड़कर रॉयल्स को तूफानी शुरुआत दिलाई।