नई दिल्लीः आईपीएल 2024 में कई टीमों को झटका लग रहा है। ऑस्ट्रेलिया चौकड़ी मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन एलिस और जोश हेजलवुड बाहर हो गए हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल के आगामी सत्र से पहले बड़ा झटका लगा है क्योकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। आरसीबी के जोश हेजलवुड और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के बाद दिल्ली कैपिटल्स के टॉप गेंदबाद मिशेल स्टार्क भी 28 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सीजन में नहीं खेल पाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल से पहले अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों के प्रति सतर्कता बरतते हुए यह फैसला लिया है।
जैक एडवर्ड्स पैर की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। कमिंस ने दिसंबर 2025 में एडिलेड में खेले गए तीसरे एशेज टेस्ट के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वेस्ट इंडीज दौरे के बाद कमर की हड्डी में खिंचाव की चोट के कारण वह क्रिकेट से बाहर रहे हैं। समस्या के चलते उन्हें शेष एशेज मैचों और 2026 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से भी बाहर कर दिया गया था।
हेज़लवुड हैमस्ट्रिंग और अकिलीज़ की समस्या के कारण पूरी एशेज सीरीज़ से बाहर रहे थे। वहीं स्टार्क ने सभी पांच एशेज टेस्ट और बिग बैश लीग के अंतिम मैच खेले। हालांकि, पिछले 12 महीनों में टेस्ट क्रिकेट में किसी भी अन्य तेज गेंदबाज की तुलना में अधिक गेंदें फेंकने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें टीम से बाहर रख रहा है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अपने गेंदबाजों को लेकर सतर्कता बरत रहा है। टेस्ट टीम को 12 महीनों में 21 मैच खेलने हैं, जिनमें दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के दौरे शामिल हैं और इसके बाद उन्हें 2027 के अंत में वनडे विश्व कप खिताब का बचाव करना है। स्टार्क (दिल्ली कैपिटल्स), हेज़लवुड (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और कमिंस (सनराइजर्स हैदराबाद) के न होने से टीमों के गेंदबाजी आक्रमण में कमी महसूस होगी।
कमिंस की अनुपस्थिति में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (एसआरएच) की कप्तानी करेंगे। पैर में चोट लगने के कारण एसआरएच को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स की कमी खलेगी। 25 वर्षीय ऑलराउंडर को एसआरएच ने पिछली नीलामी में 3 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह इस सीजन में आईपीएल में पदार्पण करने वाले थे।
वह 2025 की नीलामी में चुने गए एकमात्र अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे। एसआरएच 28 मार्च को बेंगलुरु में सीजन के पहले मैच में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी। इस बीच, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट से समय पर उबर न पाने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
फ्रेंचाइजी के सीईओ केएस विश्वनाथन ने गुरुवार को चेन्नई में एक कार्यक्रम में पत्रकारों को यह जानकारी दी। एलिस को टी20 विश्व कप से पहले लगी दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट फिर से उभर आई है। ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस और टिम डेविड सहित 16 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 2026 के आईपीएल सीजन के लिए टीम में शामिल हैं।