24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

नीतिश कुमार रेड्डी (दो विकेट और 39 रन) के हरफनमौला खेल के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराकर मौजूदा सत्र में जीत का खाता खोला।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2026 05:25 IST

Open in App
ठळक मुद्दे 12 गेंद में 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया, जीत दिलाई।केकेआर की यह दो मैचों में दूसरी हार है। ट्रैविस हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन की विस्फोटक पारी खेलकर लय में वापसी की।

कोलकाता:कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि उन्हें अपनी फिटनेस के लिए की गई मेहनत का फायदा मिल रहा है और इस तरह के प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। रेड्डी ने बल्ले से 39 रन का योगदान देने के बाद दो विकेट भी चटकाए, जिससे उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। रेड्डी ने 24 गेंद में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से शानदार और जानदार 39 रन बनाए और 12 गेंद में 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया, जीत दिलाई।

हेनरिच क्लासेन (52) के जुझारू अर्धशतक और नीतिश कुमार रेड्डी (दो विकेट और 39 रन) के हरफनमौला खेल के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 65 रन से हराकर मौजूदा सत्र में जीत का खाता खोला।

सनराइजर्स ने आठ विकेट पर 226 रन बनाने के बाद जयदेव उनादकट (21 रन पर तीन विकेट), इशान मलिंगा (14 रन पर दो विकेट) और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रेड्डी (17 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी से केकेआर की पारी को 16 ओवर में 161 रन पर समेट दिया। केकेआर की यह दो मैचों में दूसरी हार है। 

ब्लेसिंग मुजरबानी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए चार विकेट झटके, लेकिन हेनरिच क्लासेन के जुझारू अर्धशतक की बदौलत सनराइजर्स ने बृहस्पतिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मुकाबले में आठ विकेट पर 226 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया।

ट्रैविस हेड ने 21 गेंदों पर 46 रन की विस्फोटक पारी खेलकर लय में वापसी की, जबकि अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 48 रन ठोके। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 34 गेंदों में 82 रन की शानदार साझेदारी से एक बार फिर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई।

टॅग्स :आईपीएल 2026सनराइजर्स हैदराबादकोलकाता नाइट राइडर्सIPL

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या