सीएसके का हिस्सा बनकर हूं?, संजू सैमसन ने कहा-धोनी के साथ खेलने को लेकर उत्साहित, चेन्नई सुपर किंग्स ने इस पूर्व खिलाड़ी को बनाया क्षेत्ररक्षण कोच

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से कुछ गुर सीखने के लिए उत्साहित हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 17, 2026 10:53 IST

Open in App
ठळक मुद्देअपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं।ड्रेसिंग रूम साझा किया था।

तिरुवनंतपुरम: भारत की टी20 विश्व कप विजेता टीम के नायक संजू सैमसन ने कहा कि अभी भी भारत की टी20 विश्व कप जीत की खुशी में डूबे हुए हैं और अपने क्रिकेट करियर के सबसे बड़े पलों का आनंद ले रहे हैं। अब संजू का ध्यान आईपीएल पर केंद्रित हो गया है और उन्हें उम्मीद है कि वे टी20 विश्व कप वाले अपने प्रदर्शन को इस प्रमुख टी20 टूर्नामेंट में भी बरकरार रखेंगे। टी20 विश्व कप जीतना मेरे करियर का सबसे बड़ा पल था, लेकिन अब मेरा ध्यान आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने पर है। मैं एक नई टीम के लिए खेल रहा हूं और मैं उनके लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं।

संजू ने कहा कि वे चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं और एमएस धोनी के साथ खेलने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, "सीएसके का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। मैंने धोनी से फोन पर बात की थी और जब मैं भारतीय टीम में था तब उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। धोनी भाई से बातचीत के बाद हमेशा मुझे सकारात्मक अनुभव हुआ।

यह अलग होगा क्योंकि मैं सीएसके में धोनी के साथ लगभग दो महीने बिताऊंगा और मैं इसके लिए बहुत उत्सुक हूं।" उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिए उन्हें करीब से देखने और उनसे सीखने का एक शानदार अवसर होगा।’’ सैमसन ने आईपीएल में अपने अधिकतर मैच राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले हैं लेकिन अब वह सीएसके से जुड़ गए हैं। 30 मार्च को गुवाहाटी में आमने-सामने होंगी तो सैमसन जर्सी में नजर आएंगे।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए हरी झंडी

कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों की मेजबानी करने की औपचारिक मंजूरी दे दी। इसके साथ ही इस स्टेडियम में आईपीएल मैचों के आयोजन को लेकर पिछले लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता भी समाप्त हो गई। पिछले साल आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद यहां आयोजित किए गए समारोह के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई थी।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने जेम्स फोस्टर को क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया

इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी टूर्नामेंट से पहले सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स का क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया गया। फोस्टर न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नेतृत्व वाले सुपरकिंग्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल होंगे जिसमें माइकल हसी बल्लेबाजी कोच और एरिक सिमंस गेंदबाजी कोच के रूप में काम करेंगे।

टॅग्स :आईपीएल 2026चेन्नई सुपर किंग्सIPLएमएस धोनीसंजू सैमसन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या