सूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जायसवाल की 32 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की पारी और सूर्यवंशी की विस्फोटक 39 रनों की बदौलत 11 ओवरों में 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 8, 2026 15:07 IST

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान रॉयल्स के उनके साथी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी हैरान थे।बारिश से प्रभावित इस मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया।राजस्थान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की।

गुवाहाटी:मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने स्वीकार किया कि राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के सामने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में उनकी टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ का सही इस्तेमाल नहीं किया और यहां तक ​​कि जसप्रीत बुमराह जैसा तेज गेंदबाज भी थोड़ी लेंथ से चूक गया। वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर में जिस सहजता से जसप्रीत बुमराह का सामना किया उससे राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी हैरान थे।

उन्होंने कहा कि इससे उन पर दबाव कम हो गया था। राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित इस मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया, जिसमें जायसवाल और 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत करके जीत की नींव रखी थी। जायसवाल के धमाकेदार अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियन्स को 27 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

छह अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। बारिश के कारण मुकाबला दो घंटे और 40 मिनट के विलंब से शुरू किया जिसके कारण इसे 11 ओवर का कर दिया गया। राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस पर 27 रनों की शानदार जीत दर्ज की। ओपनिंग जोड़ी ने तेज 80 रनों की साझेदारी करके मजबूत नींव रखी, जिसमें उन्होंने नौ छक्कों सहित चौकों की झड़ी लगा दी।

शानदार बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और चार छक्के लगाकर पारी को मजबूती से संभाला और शुरुआत से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। इसके बाद उनके गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 123 रनों पर 9 विकेट पर रोक दिया। प्रति ओवर 13 रनों से अधिक के दबाव में मुंबई की पारी कभी भी गति नहीं पकड़ पाई। उनका शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया।

रायन रिकेल्टन (8), रोहित शर्मा (5) और सूर्यकुमार यादव (6) सस्ते में आउट हो गए, जिससे पहले तीन ओवरों के भीतर ही एमआई का स्कोर 23 रन पर 3 विकेट हो गया। तिलक वर्मा (14) और कप्तान हार्दिक पांड्या (9) ने कुछ चौके लगाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की।

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में उद्देश्य और इरादों की कमी नजर आई: कुंबले

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में 27 रन से मिली हार के दौरान मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में उद्देश्य और इरादों की कमी नजर आई। निर्धारित 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस नौ विकेट पर 123 रन ही बना पाया।

टॅग्स :आईपीएल 2026मुंबई इंडियंसराजस्थान रॉयल्सअनिल कुंबलेजसप्रीत बुमराहहार्दिक पंड्या

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या