गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट के ‘धुरंधर’ सूर्यवंशी के 26 गेंद में 78 रन की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के मैच में शुक्रवार को गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हराकर अपना अश्वमेधी अभियान जारी रखा। उनकी उम्र के बाकी बच्चे जहां दसवीं बोर्ड के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं बिहार के समस्तीपुर के 15 वर्ष के इस लड़के ने आरसीबी जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य के जवाब में रॉयल्स को दो ओवर बाकी रहते एकतरफा जीत दिलाई। वैभव ने 300 का स्ट्राइक रेट के साथ 8 चौके और 7 छक्के की मदद से 26 गेंद में 78 रन बनाए।
आईपीएल में आरआर के लिए 200 से अधिक रनों का सफल पीछा-
224 बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
224 बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
215 बनाम डेक्कन, हैदराबाद, 2008
210 बनाम जीटी, जयपुर, 2025
202 बनाम आरसीबी, गुवाहाटी, 2026*।
आईपीएल में सबसे अधिक बार 200 से अधिक रनों का सफल पीछा
9 - पीबीकेएस
6 - एमआई
5 - आरआर*
4 - एसआरएच
4 - आरसीबी।
आईपीएल कप्तान के रूप में लगातार सबसे अधिक जीत-
10 - गौतम गंभीर (2014-15)
8 - शेन वार्न (2008)
8 - श्रेयस अय्यर (2024-25)
8 - रजत पाटीदार (2025-26) — आज समाप्त हुआ
7 - एमएस धोनी (2013)
आईपीएल में 200 से अधिक के लक्ष्य का बचाव करते हुए सबसे अधिक हार
7 - पीबीकेएस
7 - आरसीबी*
6 - सीएसके
5 - केकेआर
आईपीएल में 200 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करने में सबसे कम ओवर
15.4 - आरसीबी बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026
15.5 - आरआर बनाम जीटी, जयपुर, 2025
16.0 - आरसीबी बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024
16.3 - एमआई बनाम आरसीबी, वानखेड़े, 2023
17.3 - डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017
18.0 - आरआर बनाम आरसीबी, गुवाहाटी, 2026*
18.0 - एमआई बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2023।
2024 में ईडन गार्डन्स में केकेआर से हारने के बाद यह आरसीबी की ग्रुप टूर्नामेंट में निर्धारित मैच में पहली हार है। यह तीसरी बार है, जब आरआर ने आईपीएल सीजन की शुरुआत लगातार चार या उससे अधिक जीत के साथ की है: इससे पहले 2015 में लगातार पांच जीत और 2024 में लगातार चार जीत दर्ज की थीं।
आरआर खेमे में जश्न का माहौल। सूर्यवंशी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ रहे थे। जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद उन्होंने ही मैच का रुख पलट दिया था। उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने आरसीबी खेमे का मनोबल तोड़ दिया। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने हेज़लवुड को भी कोई रियायत नहीं दी। शतक बनाने का मौका था, लेकिन एक गलत शॉट लॉन्ग-ऑन पर जा लगा और उनकी पारी समाप्त हो गई।
अगली ही गेंद पर हेटमायर आउट हो गए और उनके तुरंत बाद पराग भी। इससे आरसीबी को एक सुनहरा मौका मिला, लेकिन ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा की साझेदारी ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जुरेल भले ही उस रात सूर्यवंशी के सामने फीके पड़ गए हों, लेकिन उनकी पारी शानदार थी। उन्होंने जल्दी-जल्दी विकेट गिरने के बाद ड्रेसिंग रूम में तनाव कम किया और गेंदों को भी बाउंड्री के पार पहुंचाया।
रजत पाटीदार की कप्तानी पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने विकेटों के पतन के बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल के मैच में आठ विकेट पर 201 रन बनाये। पाटीदार ने 40 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से 63 रन बनाये । एक समय पर आरसीबी के छह विकेट 94 रन पर गिर गए थे जिसके बाद उन्होंने मोर्चा संभाला