4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद पर छह विकेट से शानदार जीत के साथ आईपीएल 2026 सीज़न की शुरुआत की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 29, 2026 11:32 IST

Open in App
ठळक मुद्दे2014 में केएक्सआईपी ने हैदराबाद में 206 रनों का पीछा किया था।आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 से अधिक रनों का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाया।गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 210 रनों का लक्ष्य 25 गेंदें शेष रहते हासिल किया था।

बेंगलुरुः एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 06 विकेट से करारी शिकस्त देकर शानदार आगाज किया। पिछले साल की घातक भगदड़ के बाद पहली बार शीर्ष स्तर का कोई मैच खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित स्टेडियम में उत्सव का माहौल था। खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों ने एक मनोरंजक शाम का आनंद लिया। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के अर्धशतकों की बदौलत रजत पाटीदार की टीम ने एसआरएच के 202 रनों के लक्ष्य को 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया, जिसमें छह विकेट और 24 गेंदें शेष थीं। एसआरएच के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा सफल चेज़ भी है, इससे पहले 2014 में केएक्सआईपी ने हैदराबाद में 206 रनों का पीछा किया था।

IPL 2026: आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक रन-

4027ः विराट कोहली*

3285ः डेविड वार्नर

3238ः रोहित शर्मा

2843ः शिखर धवन

2832ः रॉबिन उथप्पा।

विराट कोहली का पहला मैच:

आईपीएल 2025: 59* (36) बनाम केकेआर, कोलकाता

आईपीएल 2026: 69* (38) बनाम एसआरएच, बेंगलुरु।

ऐसा करके टीम ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 200 से अधिक रनों का पीछा करने का रिकॉर्ड बनाया। पडिक्कल की तूफानी पारी और कोहली के अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने सनराइजर्स के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। इस जीत ने राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने पिछले सीज़न में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 210 रनों का लक्ष्य 25 गेंदें शेष रहते हासिल किया था।

विराट कोहली के SRH के खिलाफ पिछले 5 स्कोर-

100 (63)

42 (20)

51 (43)

43 (25)

69* (38)।

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में सबसे तेज़ 200+ रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम (बचे हुए गेंदों के आधार पर):

26 गेंदः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (2026), बेंगलुरु

25 गेंदः राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटन्स (2025), जयपुर

24 गेंदः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटन्स (2024), अहमदाबाद

21 गेंदः मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2023), मुंबई

15 गेंदः दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम गुजरात लायंस (2017), दिल्ली।

IPL 2026: आईपीएल में आरसीबी द्वारा 200 से अधिक रनों का सफल पीछा-

228 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025

204 बनाम केएक्सआईपी, बेंगलुरु, 2010

202 बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*

201 बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024।

आईपीएल में 200 से अधिक रनों का पीछा करने में लगे सबसे कम ओवर-

15.4ः आरसीबी बनाम एसआरएच, बेंगलुरु, 2026*

15.5ः आरआर बनाम जीटी, जयपुर, 2025

16.0ः आरसीबी बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2024

16.3ः एमआई बनाम आरसीबी, वानखेड़े, 2023

17.3ः डीसी बनाम जीएल, दिल्ली, 2017।

टॅग्स :आईपीएल 2026रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरIPLविराट कोहलीदेवदत्त पड्डिकलईशान किशन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या