Highlightsकोलकाता नाइट राइडर्स पर छह विकेट से जीत के साथ अभियान की शुरुआत की थी।न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचा।6.60 की इकॉनमी से दो विकेट लिए और 142.85 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए।
नई दिल्लीः बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मिशेल सैंटनर इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन के लिए मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हो गए हैं। उनके शामिल होने से पहले से ही मजबूत मुंबई इंडियंस टीम को बेहद जरूरी मजबूती मिली है, जिसने पिछले रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स पर छह विकेट से जीत के साथ आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत की थी। उम्मीद है कि सैंटनर शनिवार दोपहर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मुंबई इंडियंस के अगले मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे।
वर्तमान में विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिने जाने वाले सैंटनर ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में 6.60 की इकॉनमी से दो विकेट लिए और 142.85 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए, जिससे न्यूजीलैंड टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचा।
मोहम्मद शमी की वापसी के लिए यह तो बस शुरुआत है: पुजारा
पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में अच्छी गेंदबाजी करने वाले मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा कि इस तेज गेंदबाज की वापसी की राह में यह तो बस शुरुआत है।
भारतीय टीम से बाहर चल रहे शमी को लखनऊ ने 10 करोड रुपए में खरीदा। शमी ने लखनऊ की तरफ से पदार्पण करते हुए अपनी पहली गेंद पर ही केएल राहुल को आउट कर दिया था और इस तरह से वह आईपीएल इतिहास में पांच बार पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।