Highlightsफ्रेंचाइजी ने मंगलवार (10 मार्च) को इसकी घोषणा की।मैथ्यू की नियुक्ति हमारी यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है।सीजनों में हमारी बल्लेबाजी की पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
नई दिल्लीः गुजरात टाइटन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। दो बार के वनडे विश्व कप विजेता और अपने जमाने के सबसे प्रभावशाली सलामी बल्लेबाजों में से एक हेडन का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है। उन्हें टी20 में बल्लेबाजी का व्यापक अनुभव है और वह इसकी बारीकियों को समझते हैं। नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए गुजरात टाइटन्स के क्रिकेट निदेशक विक्रम सोलंकी ने कहा कि मैथ्यू की नियुक्ति हमारी यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है।
फ्रेंचाइजी के रूप में हम लगातार अपने क्रिकेटिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उच्चतम स्तर पर उनका अनुभव, उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता के साथ मिलकर, आने वाले सीजनों में हमारी बल्लेबाजी की पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए हेडन ने कहा कि अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है। शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना अधिकार जमाती है।" "गुजरात टाइटन्स में हम यही मानक स्थापित करना चाहते हैं।" हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी प्रारूपों में 273 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
जिनमें उन्होंने 15,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं और कई आईसीसी टूर्नामेंटों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इससे पहले वे पाकिस्तान टीम के कोच भी रह चुके हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 32 आईपीएल मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने 1107 रन बनाए हैं।
विश्व कप जीतना व्यक्तिगत वादा पूरा करना है : हार्दिक पंड्या
भारत के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने कहा कि लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतना उनके लिए एक व्यक्तिगत वादा पूरा होने जैसा है और यह टीम की सफलता की बस शुरुआत है। पंड्या ने दो अर्धशतक लगाए और जरूरत पड़ने पर जबरदस्त स्पैल डाले और टूर्नामेंट में कुल नौ विकेट झटके।
भारत को टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने सोमवार को कहा कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक अलग योजना के साथ उतरने का फैसला किया था जिससे उन्हें अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पाने में मदद मिली। तिरुवनंतपुरम लौटने पर सैमसन का हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान केरल के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने उनका स्वागत किया।