IPL 2026: टीम इंडिया से हटे और एलएसजी से जुड़े भरत अरुण, ‘मेंटोर’ जहीर खान के साथ अनुबंध का क्या?

IPL 2026: अरुण पिछले कुछ साल से केकेआर से जुड़े थे लेकिन 2025 में टीम के आठवें स्थान पर रहने के बाद शाहरुख खान के स्वामित्व वाली यह फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही है।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2025 16:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देसातवें स्थान पर रहने के बाद एलएसजी भी अपने सहयोगी स्टाफ में बदलाव कर रही है। कुशलता के साथ प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को निखारने के लिए भी मशहूर हैं।

IPL 2026: हाल में कोलकाता नाइट राइडर्स से अलग हुए पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरूण को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने इसी पद पर टीम से जोड़ा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फ्रेंचाइजी के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘अरुण एलएसजी में शामिल हो गए हैं और जल्द ही औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। ’’ अरुण पिछले कुछ साल से केकेआर से जुड़े थे लेकिन 2025 में टीम के आठवें स्थान पर रहने के बाद शाहरुख खान के स्वामित्व वाली यह फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर रही है।

इसी तरह पिछले सत्र में सातवें स्थान पर रहने के बाद एलएसजी भी अपने सहयोगी स्टाफ में बदलाव कर रही है। राष्ट्रीय टीम के अब तक के सबसे बेहतरीन गेंदबाजी कोचों में से एक अरुण अपनी रणनीतिक कुशलता के साथ प्रतिभाशाली तेज गेंदबाजों को निखारने के लिए भी मशहूर हैं।

एलएसजी अपने ‘मेंटोर’ जहीर खान के साथ अनुबंध बढ़ाएगी या नहीं, इसकी जानकारी का भी इंतजार है। पूर्व भारतीय दिग्गज का अनुबंध एक साल का था। यही बात मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के लिए भी लागू है जो पिछले दो सत्र से टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2026लखनऊ सुपरजायंट्सIPL

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या