कोलकाता: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मंगलवार को आईपीएल 2026 के लिए विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया। यह फैसला फ्रेंचाइजी की दीर्घकालिक नेतृत्व रणनीति की ओर संकेत करता है। रिंकू ने अपना पूरा आईपीएल करियर नाइट राइडर्स के साथ बिताया है और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने केकेआर के अभ्यास मैचों में से एक में टीम की कप्तानी की और अजिंक्या रहाणे के उप-कप्तान के रूप में भूमिका निभाएंगे।
केकेआर ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, "भगवान की योजना में एक नया अध्याय जुड़ गया है।" रिंकू सिंह भारत की टी20 विश्व कप 2026 विजेता टीम का हिस्सा थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश करने की भूमिका बखूबी निभाई है, जो एक चैंपियन टीम में सबसे मुश्किल भूमिकाओं में से एक है।
पिछले सीज़न में केकेआर के साथ उनका प्रदर्शन चुनौतीपूर्ण रहा था, लेकिन आंद्रे रसेल के जाने के बाद उन्हें और अधिक जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि फ्रेंचाइजी के सभी सदस्यों की ओर से हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि रिंकू सिंह टीम के उप-कप्तान होंगे। रिंकू 2018 में केकेआर से जुड़े थे और तब से टीम के नियमित खिलाड़ी रहे हैं।
भारतीय सलामी बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे की अगुवाई वाली केकेआर, 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी। यह उनका पहला घरेलू मैच होगा। पहला मैच 2 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 2016 के विजेता सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा, जिसके बाद 6 और 9 अप्रैल को क्रमशः पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले होंगे।
रिंकू सिंह को क्षेत्रीय खेल अधिकारी के पद पर मिली नियुक्ति
भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खेल कोटे के तहत रिंकू का नियुक्ति पत्र जारी किया हालांकि, वह अपरिहार्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।