37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

लखनऊ सुपर जायंट्सः दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर जॉर्ज लिंडे लखनऊ सुपर जायंट्स में वानिंदु हसरंगा के स्थान पर शामिल हो गए।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2026 18:45 IST2026-04-10T18:40:40+5:302026-04-10T18:45:53+5:30

IPL 2026 George Linde replace Wanindu Hasaranga LSG Linde 37 T20 Internationals 403 runs 147-61 and 35 wickets 7-58 | 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

file photo

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।विदेशी स्पिनरों को भी शॉर्टलिस्ट किया था।34 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को चुना।

लखनऊः लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने वानिंदु हसारंगा की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे को टीम में शामिल किया है क्योंकि श्रीलंकाई क्रिकेटर चोट के कारण यहां चल रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर हो गया है। हसारंगा को लखनऊ की टीम ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था। वह इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के पहले मैच में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हो गए। हसरंगा टी20 विश्व कप में लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर न पाने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) द्वारा श्रीलंकाई खिलाड़ी को टीम से बाहर करने की संभावना जताई थी, जिसकी पुष्टि फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने गुरुवार (9 अप्रैल) को की। उन्होंने अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान और इंग्लैंड के लियाम डॉसन जैसे कुछ अन्य विदेशी स्पिनरों को भी शॉर्टलिस्ट किया था।

लेकिन अंत में उन्होंने 34 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी को चुना, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 147.61 की औसत से 403 रन बनाए हैं और 7.58 की औसत से 35 विकेट लिए हैं। लिंडे का यह आईपीएल में पहला मैच होगा। वह 1 करोड़ रुपये की आरक्षित कीमत पर एलएसजी में शामिल होंगे।

Open in app