देखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर आईपीएल के इस सत्र में पहली जीत दर्ज की।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 9, 2026 13:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेएल राहुल और डेविड मिलर की साहसिक पारियां भी दिल्ली को इस नाटकीय हार से बचा नहीं सकी।डेविड मिलर का बचाव करते हुए कहा कि उनकी मंशा में कमी नहीं निकाल सकते। आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर ने एक रन लेने से इनकार कर दिया।

नई दिल्लीः क्या ज़बरदस्त मैच था! डेविड मिलर थोड़े भावुक हुए। दिल्ली कैपिटल्स को जीत के बेहद करीब पहुँचा दिया, लेकिन जीत से चूक गए। पांचवीं गेंद पर 1 रन नहीं लिया और टीम को 1 रन से हार का सामना करना पड़ा। वो सिंगल रन नहीं मिला होता तो शायद मैच सुपर ओवर में चला जाता। लेकिन मिलर ने खुद पर भरोसा रखा, ज़िम्मेदारी ली और रन लेने से चूक गए। स्टंप्स पर गेंद लगते ही उन्हें पता चल गया था कि कुलदीप यादव आउट हो गए और स्टेडियम में खामोशी छा गई। निराशा में बल्ला फेंक दिया।

जीटी की सबसे करीबी जीत (रनों के अंतर से)-

1 रन बनाम डीसी, दिल्ली, 2026

6 रन बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2024

7 रन बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2023

8 रन बनाम केकेआर, मुंबई डीवाईपी, 2022

14 रन बनाम डीसी, पुणे, 2022।

रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को एक रन से हराकर आईपीएल के इस सत्र में पहली जीत दर्ज की, जबकि केएल राहुल और डेविड मिलर की साहसिक पारियां भी दिल्ली को इस नाटकीय हार से बचा नहीं सकी।

डीसी की 1 रन से हार-

बनाम सीएसके, चेन्नई, 2015

बनाम जीएल, दिल्ली, 2016

बनाम आरसीबी, अहमदाबाद, 2021

बनाम जीटी, दिल्ली, 2026।

डेविड मिलर की मंशा में कमी नहीं निकाल सकते : गावस्कर

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के रोमांचक मैच में एक रन लेने से इनकार करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड मिलर का बचाव करते हुए कहा कि उनकी मंशा में कमी नहीं निकाल सकते। 

जीत के लिये 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को दो गेंद में दो रन की जरूरत थी लेकिन आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर ने एक रन लेने से इनकार कर दिया। वह आखिरी गेंद पर चूके लेकिन एक रन के लिये भागे लेकिन जोस बटलर के थ्रो पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए।

खोई लय हासिल कर ली है, टेस्ट में भविष्य को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं : राशिद

राशिद खान का मानना है कि उन्होंने आखिरकार अपनी खोई लय हासिल कर ली है जिसके लिये वह 2023 में कमर के आपरेशन के बाद से जूझ रहे थे। टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार राशिद पिछले आईपीएल सत्र में गुजरात टाइटंस के लिये 15 मैचों में नौ ही विकेट ले सके थे।

इससे पहले 2024 में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में धीमी ओवरगति के लिये 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है। गुजरात ने बुधवार को एक रन से मुकाबला जीता जो आईपीएल के इस सत्र में उसकी पहली जीत है।

टॅग्स :आईपीएल 2026दिल्ली कैपिटल्सगुजरात टाइटन्सIPLशुभमन गिलअक्सर पटेल

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या