Highlightsआईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे।पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।टीम को अपने स्टार खिलाड़ी के बिना खेलना पड़ सकता है।
चेन्नईः चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी पिंडली की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले दो सप्ताह में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीएसके ने बयान में कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। इस कारण उनका आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह में खेलने की संभावना नहीं है।’’ एमएस धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वह आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे।
सीजन के पहले मैच की सुबह चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बयान जारी कर पुष्टि की कि धोनी पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में टीम को अपने स्टार खिलाड़ी के बिना खेलना पड़ सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है।
इस साल 45 साल के होने वाले धोनी, संजू सैमसन, कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल सहित सीएसके टीम के चार विकेटकीपरों में से एक हैं। 278 मैचों के साथ धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। पिछले कुछ वर्षों से धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। लेकिन सीएसके की टीम में लगातार मौजूद रहे हैं और 2023 में उन्हें पांचवां खिताब दिलाया था।
धोनी को चोट से उबरने में समय लगेगा, सीएसके को पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलने हैं। सीजन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी है। फ्रेंचाइजी ने एक बयान में यह जानकारी दी। 19वां संस्करण शनिवार से शुरू हो रहा है। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा।
सीएसके अपना पहला मैच सोमवार को पहले ही सीजन के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। धोनी ने फ्रेंचाइजी को पांच खिताब दिलाए हैं, जो सभी सीजनों में लीग में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं, शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे और पहले दो हफ्तों तक बाहर रहेंगे।