2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

सीएसके को पीबीकेएस से 200 से अधिक रन बनाने के बाद हार का सामना करना पड़ा है।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 4, 2026 05:49 IST2026-04-04T05:44:32+5:302026-04-04T05:49:28+5:30

ipl 2026 csk Only second instance CSK losing their first two games a season after 2022 Sixth instance of CSK scoring 200+ against PBKS in IPL | 2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

file photo

googleNewsNext
Highlights2022 के बाद यह दूसरा मौका है, जब सीएसके ने एक सीज़न में अपने पहले दो मैच हारे हैं।आईपीएल में पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके द्वारा 200 से अधिक रन बनाने का यह छठा मौका है। आरसीबी के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है।

चेन्नई: आईपीएल के दो मैचों में 108 रन बनाकर फिलहाल आरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पंजाब किंग्स के कूपर कोनोली ने कहा कि अभी टूर्नामेंट की शुरूआत ही हुई है लेकिन उनका लक्ष्य सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करते रहना है । कोनोली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट से मिली जीत में 22 गेंद में 36 रन बनाये । इससे पहले उन्होंने आईपीएल में अपने पदार्पण मैच में गुजरात टाइटंस पर तीन विकेट से मिली जीत में नाबाद 72 रन बनाये थे। कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार और संतुलित अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मैच में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराया। 2022 के बाद यह दूसरा मौका है, जब सीएसके ने एक सीज़न में अपने पहले दो मैच हारे हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे सफल 200+ रन के लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड

9ः पंजाब किंग्स

7ः ऑस्ट्रेलिया

आईपीएल में पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके द्वारा 200 से अधिक रन बनाने का यह छठा मौका है। आरसीबी के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक है। पिछले पांच मौकों में से चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, एकमात्र जीत उन्हें 2008 में अपने उद्घाटन मैच में मिली थी। पांचवां मौका है, जब सीएसके को पीबीकेएस से 200 से अधिक रन बनाने के बाद हार का सामना करना पड़ा है।

पंजाब किंग्स द्वारा IPL में सबसे बड़ी सफल चेज़

262 रन बनाम KKR, कोलकाता 2025

210 रन बनाम CSK, चेन्नई 2026*

206 रन बनाम CSK, अबू धाबी 2014

206 रन बनाम SRH, हैदराबाद 2014

206 रन बनाम RCB, नवी मुंबई 2022।

टी20 में किसी टीम द्वारा किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे अधिक हार, वेस्ट इंडीज के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मौकों को पीछे छोड़ते हुए। श्रेयस ने 29 गेंद में 50 रन बनाये और निहाल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिये 59 रन की अहम साझेदारी की। पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य आठ गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है।

प्रियांश आर्य (11 गेंदों में 39 रन) आईपीएल में प्ले ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 11 या उससे कम गेंदों का सामना किया, गेंदबाजी नहीं की और न ही फील्डिंग के जरिए किसी को आउट किया। इससे पहले यह कारनामा ग्लेन फिलिप्स ने किया था (2023 में जयपुर में एसआरएच बनाम आरआर के लिए सात गेंदों में 25 रन)।

Open in app