नई दिल्लीः यार क्या कमाल की बल्लेबाजी करता है। दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के सामने फीके पड़ जाते हैं। वहीं बिहार के समस्तीपुर के 15 वर्ष का युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी चौके और छक्के मार रहा है। सूर्यवंशी की बल्लेबाजी रोहित शर्मा और विराट कोहली देख कर आनंद ले रहे हैं और तारीफ की फुल बांध रहे हैं। भारतीय क्रिकेट के ‘धुरंधर’ सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ 26 गेंद में 78 रन कूटे और चौके-छक्के की बारिश कर दी। राजस्थान रॉयल्स ने गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हराकर अपना अश्वमेधी अभियान जारी रखा।
उनकी उम्र के बाकी बच्चे जहां दसवीं बोर्ड के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। 15 वर्ष के इस लड़के ने आरसीबी जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ 202 रन के लक्ष्य के जवाब में रॉयल्स को दो ओवर बाकी रहते एकतरफा जीत दिलाई। कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कसीदे पढ़े और तारीफ जमकर की।
शशि थरूर ने लिखा है कि युवा सूर्यवंशी की इस अद्भुत तरक्की को देखना वाकई चमत्कार है। इस 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी को क्रीज पर खेलते देखना क्रिकेट के विकास का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उनकी बल्ले की रफ्तार, लगभग अलौकिक टाइमिंग और जबरदस्त ताकत का मेल वाकई अद्भुत है।
वह सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, वह नई पीढ़ी के लिए बल्लेबाजी की कला को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं। जब भी वह बल्लेबाजी करने आते हैं, तो दुनिया मानो थम सी जाती है: मैं हर गेंद को पकड़ने के लिए सब कुछ छोड़ देता हूँ। हम अपनी आँखों के सामने एक दुर्लभ, पीढ़ीगत प्रतिभा को उभरते हुए देख रहे हैं। वाकई रोमांचकारी!
प्रदर्शन ने न केवल राजस्थान रॉयल्स को शानदार जीत दिलाई, बल्कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी उनकी खूब प्रशंसा की और उन्हें 'एक दुर्लभ, पीढ़ीगत प्रतिभा' बताया। बिहार के समस्तीपुर के 15 वर्षीय खिलाड़ी ने इस सीजन की सबसे तूफानी पारियों में से एक खेलते हुए मात्र 26 गेंदों में 78 रन बनाए। उनकी पारी में 15 गेंदों में बनाया गया एक तेज अर्धशतक भी शामिल है।
विश्व स्तरीय गेंदबाजी के सामने दबदबा की पारी। युवा खिलाड़ी ने जोश हेज़लवुड और अन्य गेंदबाजों के सामने शानदार नियंत्रण और आत्मविश्वास दिखाया, लाइन और लेंथ में होने वाले बदलावों के अनुसार तेज़ी से तालमेल बिठाया। लगातार दो जोरदार शॉट लगाकर दबाव में अपनी असाधारण टाइमिंग और शॉट चयन क्षमता का परिचय दिया।
शशि थारूर ने पारी को करीब से देखा और बाद में सोशल मीडिया पर अपनी प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने सूर्यवंशी की बल्ले की गति, टाइमिंग और स्वाभाविक प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके प्रदर्शन को 'सांस रोक देने वाला' और 'रोमांचक' बताया। युवा बल्लेबाज को बल्लेबाजी करते देख उन्होंने बाकी सब कुछ रोक दिया और ऐसा खिलाड़ी बताया जो अपने निडर रवैये से आधुनिक बल्लेबाजी को नया रूप दे रहा है।
भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा उसके आउट होने के बाद भी, राजस्थान रॉयल्स के पक्ष में परिणाम पहले ही तय हो चुका था। टीम ने मैच पर पूरा नियंत्रण बनाए रखा और सूर्यवंशी द्वारा शुरुआती झटकों की बदौलत आसानी से मैच जीत लिया। सूर्यवंशी का निडर रवैया और शीर्ष स्तरीय गेंदबाजी आक्रमणों पर हावी होने की क्षमता ने भारतीय क्रिकेट के होनहार युवा खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया।