Highlightsआत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर सकें। टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है।छूने का जज्बा और भूख कम नहीं हुई है और वह अभी भी अपने खेल के शिखर पर है।
बेंगलुरु: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल वेटोरी ने कहा कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस की उपलब्धता पर करीब 10 से 12 दिनों में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “कमिंस फिट हैं, लेकिन गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं।” वेटोरी ने कहा, “उनकी फिटनेस शानदार रही है। वे लंबे समय से क्रिकेट से बाहर थे, इसलिए उन्हें फिटनेस पर काम करने का समय मिला। उनके लिए एकमात्र चुनौती गेंदबाजी का भार था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से गेंदबाजी का भार बढ़ाने की अनुमति मिलने के बाद उस स्तर तक तैयार करना एक कठिन प्रक्रिया है जहां वे आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी कर सकें
उम्मीद है कि अगले 10-12 दिनों में हमें उनकी वापसी की निश्चित समय-सीमा पता चल जाएगी।” सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने शुक्रवार को कहा कि ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाने का फैसला लेने में टीम प्रबंधन को हिचक नहीं हुई क्योंकि वह आत्मविश्वास से भरा खिलाड़ी और कप्तान है। कमिंस कमर की चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण से बाहर रहेंगे।
वेटोरी ने बताया कि तीन भारतीय अनकैप्ड बल्लेबाजआर. स्मरण, सलिल अरोरा और अनिकेत वर्मा प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की दौड़ में हैं। स्मरन शायद भारत में सबसे बेहतरीन फॉर्म में हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और वार्म-अप मैचों में सलिल का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। अभिषेक (शर्मा) उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।
हमें आरसीबी की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के सामने अपने पांचवें और छठे गेंदबाज के विकल्पों को संतुलित करना होगा। कोच ने कहा कि कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन और उनके उप-कप्तान अभिषेक एक बेहतरीन नेतृत्व जोड़ी बनाते हैं। ईशान लंबे समय से आईपीएल में हैं। उन्होंने अंडर-19 टीम की कप्तानी की है और अपनी राज्य टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाया है।
वह एक आत्मविश्वासी खिलाड़ी और नेता हैं, ये वो गुण हैं जिन्हें हमने उनकी नियुक्ति के समय ध्यान में रखा था। ईशान और अभिषेक अच्छे दोस्त हैं और वे टीम को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। वे आगे बढ़कर नेतृत्व करेंगे,” न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि आईपीएल के 18 साल में विराट कोहली का एक खिलाड़ी के तौर पर नयी ऊंचाइयों को छूने का जज्बा और भूख कम नहीं हुई है और वह अभी भी अपने खेल के शिखर पर है ।