Highlightsईडन गार्डन्स में आचरण के लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की।
कोलकाता: सनराइजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा पर गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है। अभिषेक पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में उनके आचरण के लिए उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।
अभिषेक शर्मा पर जुर्माना क्यों लगाया गया?
अभिषेक को आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। अश्लील भाषा या अपशब्दों के प्रयोग से संबंधित है। लीग ने एक बयान में कहा, "उन्होंने अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी के फैसले को मान लिया। लेवल 1 के आचार संहिता के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।"
अभिषेक ने मात्र 21 गेंदों में 48 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे। हालांकि, बाद में ब्लेसिंग मुजरबानी ने उन्हें आउट कर दिया, जिसके बाद पवेलियन लौटते समय उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त की।
हालांकि लीग ने जुर्माने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन वरुण चक्रवर्ती के साथ उनकी कहा-सुनी जुर्माने का एक कारण हो सकती है। अभिषेक ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 के तहत लेवल एक के उल्लंघन का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया।
मेरे स्ट्राइक रेट की आलोचना करने के पीछे खास एजेंडा: रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने स्ट्राइक रेट को लेकर हो रही आलोचना के बारे में कहा कि इस चर्चा के पीछे एक ‘खास एजेंडा’ और ‘ईर्ष्या’ का भाव मौजूद है। रहाणे दोनों मैच में कमाल की पारी खेले। हालांकि टीम को 2 हार का सामना करना पड़ा।