Rohit Sharma IPL 2025: भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 मेगा नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस (एमआई) से अलग होने का फैसला ले सकते हैं। मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बना चुके रोहित शर्मा को पिछले सीजन से पहले कप्तानी से हटा दिया गया था। रोहित को आईपीएल 2024 सीज़न से पहले कप्तानी से हटाकर एमआई ने हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस तो नाराज थे ही, साथ ही ड्रेसिंग रूम का माहौल भी खराब हो गया। अब कहा जा रहा है कि रोहित मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए जाने से इनकार कर सकते हैं।
पांच बार के चैंपियन के लिए आईपीएल 2024 एक भयावह सपने जैसा था। टीम 14 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ 10वें स्थान पर रही। यहां तक कि नए कप्तान हार्दिक को अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में ही हूटिंग का सामना करना पड़ा। रोहित कथित तौर पर लगभग 16 करोड़ रुपये के वार्षिक वेतन के साथ एमआई टीम में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले क्रिकेटर हैं। आईपीएल 2024 में कप्तान पंड्या को 15 करोड़ रुपये वेतन के रूप में मिले थे।
अगर रोहित एमआई छोड़कर मेगा ऑक्शन में जाने का फैसला करते हैं तो बॉलीवुड स्टार प्रीति जिंटा सह-स्वामित्व वाली पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) उन पर ऊंची बोली लगा सकती है। पंजाब किंग्स को एक नए कप्तान की जरूरत है। पीबीकेएस के एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात के संकेत दिए भी हैं कि अगर भारतीय कप्तान मेगा ऑक्शन में आते हैं तो फ्रेंचाइजी के लिए वह अहम खिलाड़ी होंगे।
पीबीकेएस के क्रिकेट संचालन निदेशक, संजय बांगर ने भी रोहित में अपनी रुचि व्यक्त की और यह भी स्वीकार किया कि सलामी बल्लेबाज के लिए कदम पर्स में बचे पैसे पर निर्भर करेगा। हालांकि कुछ भी मेगा ऑक्शन से पहले होना संभव नहीं है। मुंबई इंडियंस की टीम में कई स्टार खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा और कप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी एमआई का हिस्सा हैं। सभी खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए मुंबई इंडियंस को मोटा पैसा खर्च करना होगा।