IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे? जानिए अगर ऐसा हुआ को कितने पैसे मिलेंगे

Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 11, 2024 16:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देIPL 2025: रिपोर्ट में कहा गया कि एमएस धोनी आईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेल सकते हैंIPL 2025: CSK ने BCCI से नियम को फिर से लागू करने का आग्रह किया है 2008 से 2021 तक एक नियम के तहत पांच साल से ज़्यादा समय से रिटायर हुए खिलाड़ी को अनकैप्ड क्रिकेटर के तौर पर खेलने की अनुमति थी

Indian Premier League 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं इस सवाल का जवाब अभी किसी के पास नहीं है। हालांकि इस बीच एक रिपोर्ट में कहा गया कि एमएस धोनीआईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल सकते हैं। धोनी ने 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। इस चर्चा पर भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने प्रतिक्रिया दी है।

सबसे पहले तो ये बता दें कि 2008 से 2021 तक एक नियम के तहत पांच साल से ज़्यादा समय से रिटायर हुए खिलाड़ी को अनकैप्ड क्रिकेटर के तौर पर खेलने की अनुमति थी। ESPNcricinfo के मुताबिक CSK ने BCCI से इस नियम को फिर से लागू करने का आग्रह किया है। 

क्या धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लेंगे? यह एक बड़ा सवालिया निशान है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विन ने कहा कि क्या उनके जैसा खिलाड़ी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेल सकता है? हर कोई एमएस धोनी के बारे में बात करेगा क्योंकि वह एक बड़े स्टार हैं। 

बता दें कि पिछले 2-3 सीजन हर साल ये सवाल उठता है कि धोनी आईपीएल खेलेंगे या नहीं। आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। अगर सीएसके उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रखने की इजाजत देती है तो नियमों के मुताबिक धोनी को 4 करोड़ रुपये मिलेंगे।  हालांकि, दूसरी फ्रेंचाइजी इस नियम को वापस लाने के पक्ष में नहीं हैं। 

धोनी ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है क्योंकि वह फैसला लेने से पहले नए रिटेंशन नियमों की समीक्षा करेंगे। धोनी पिछले सीजन में फिट नहीं थे। लेकिन उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। सीएसके की कमान अब रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है। धोनी अपनी कप्तानी में सीएसके को 5 बार खिताब जिता चुके हैं। उनकी जगह कोई अन्य भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज लाना सीएसके के लिए एक बड़ी चुनौती है।

टॅग्स :Mahendra Singh Dhoniचेन्नई सुपर किंग्सएमएस धोनीबीसीसीआईBCCI

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या