IPL 2025: सौरव गांगुली नहीं रहे दिल्ली कैपिटल्स के टीम डायरेक्टर, फिर भी लेंगे नीलामी में हिस्सा! डीसी में हुए हैं बड़े बदलाव

IPL 2025: सौरव गांगुली टीम डायरेक्टर नहीं होने के बावजूद आईपीएल नीलामी के दौरान मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2025 की नीलामी में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर होंगे।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 19, 2024 11:24 IST

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर वेणुगोपाल राव को अपना नया क्रिकेट निदेशक घोषित किया हैसौरव गांगुली टीम डायरेक्टर नहीं होने के बावजूद आईपीएल नीलामी के दौरान मौजूद रहेंगेआईपीएल 2025 की नीलामी में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर होंगे

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर वेणुगोपाल राव को अपना नया क्रिकेट निदेशक घोषित किया है। इसका मतलब है कि सौरव गांगुली टीम डायरेक्टर नहीं रहेंगे। दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के स्वामित्व ढांचे के परिणामस्वरूप फ्रैंचाइज़ी में बैकरूम स्टाफ में बड़ा फेरबदल हुआ है। जीएमआर समूह अगले दो वर्षों तक आईपीएल 2026 तक प्रभारी रहेगा। 

हालांकि सौरव गांगुली टीम डायरेक्टर नहीं होने के बावजूद आईपीएल नीलामी के दौरान मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2025 की नीलामी में सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स की टेबल पर होंगे। वह इस बात में प्रमुख भूमिका निभाएंगे कि टीम अगले तीन वर्षों के लिए किन खिलाड़ियों को खरीदेगी और नीलामी से पहले किन खिलाड़ियों को बरकरार रखेगी।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के दो मालिक हैं - जीएमआर ग्रुप और जिंदल ग्रुप, और दोनों दो-दो साल के लिए परिचालन मामलों का प्रभार संभालते हैं। जीएमआर ग्रुप 2025 और 2026 सीजन में डीसी का प्रबंधन करेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सौरव गांगुली को आईपीएल 2027 से दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक के रूप में बहाल किया जाएगा। 

2027 से पार्थ जिंदल के स्वामित्व वाला JSW समूह फ्रैंचाइज़ी के मामलों का प्रबंधन फिर से करेगा। उन्हें हाल ही में JSW समूह में क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। गांगुली दिल्ली कैपिटल्स WPL टीम और SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स फ्रैंचाइज़ी के मामलों को देखना जारी रखेंगे।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली कैपिटल्स ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को बनाए रखना चाहती है। हालाँकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पंत को अगले सीज़न के लिए कप्तान नहीं बनाया जा सकता है। हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट में पंत ने कहा था कि  वह दिल्ली कैपिटल्स छोड़ सकते हैं और अपना नाम नीलामी में डाल सकते हैं।

टॅग्स :आईपीएल 2025सौरव गांगुलीदिल्ली कैपिटल्स

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या