IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा बदलाव, एक साथ तीन खिलाड़ियों रिप्लेसमेंट को किया शामिल

IPL 2025: तीन नए खिलाड़ी आईपीएल 2025 के प्लेऑफ चरण से मुंबई इंडियंस के लिए उपलब्ध होंगे यदि वे नॉकआउट के लिए क्वालीफाई करते हैं।

By अंजली चौहान | Updated: May 20, 2025 13:11 IST

Open in App

IPL 2025:मुंबई इंडियंस ने मौजूदा आईपीएल के लिए जॉनी बेयरस्टो सहित तीन विदेशी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इसकी पुष्टि मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने की। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली MI ने विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश की जगह जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलांका को अनुबंधित किया है।

विल जैक्स, रेयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश टीम के आखिरी लीग मैच के बाद राष्ट्रीय ड्यूटी के लिए मुंबई इंडियंस कैंप छोड़ने वाले हैं। मुंबई इंडियंस को बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सोमवार को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेलना है।

जैक्स की जगह इंग्लिश विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो लेंगे, जो 5.25 करोड़ रुपये की कीमत पर शामिल होंगे।

गौरतलब है कि इंग्लिश पेसर रिचर्ड ग्लीसन 1 करोड़ रुपये के रिजर्व प्राइस पर रेयान रिकेल्टन की जगह लेंगे। कॉर्बिन बॉश की जगह चारिथ असलांका को 75 लाख रुपये के रिजर्व प्राइस पर टीम में शामिल किया जाएगा। अगर मुंबई इंडियंस क्वालिफाई करती है तो रिप्लेसमेंट खिलाड़ी प्लेऑफ स्टेज से ही उपलब्ध होंगे। मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेऑफ किस्मत तय कर सकता है।

अगर मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स को हरा देता है तो वह IPL 2025 प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगा, जिसे पॉइंट टेबल में पांचवें स्थान पर ही संतोष करना पड़ेगा। लेकिन अगर DC जीत जाता है तो दोनों टीमें अपने आखिरी लीग स्टेज मैच तक रेस में बनी रहेंगी। DC का आखिरी IPL 2025 लीग मैच भी शनिवार को PBKS के खिलाफ है।

टॅग्स :मुंबई इंडियंसआईपीएल 2025बीसीसीआईदिल्ली कैपिटल्सक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या