IPL 2025 Mega Auction Day 1: सबसे आगे पंत, 270000000 करोड़ की बोली, देखें टॉप-5 लिस्ट

IPL 2025 Mega Auction Day 1 Live: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 24, 2024 18:18 IST2024-11-24T16:41:53+5:302024-11-24T18:18:18+5:30

IPL 2025 Mega Auction Day 1 Live rishab pant 27 crore Jos Buttler gt 15-50 crore Shreyas Iyer 26-75 crore Mitchell Starc dc 11-75 crore  | IPL 2025 Mega Auction Day 1: सबसे आगे पंत, 270000000 करोड़ की बोली, देखें टॉप-5 लिस्ट

ipl auction 2025

HighlightsIPL 2025 Mega Auction Day 1 Live: लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई। IPL 2025 Mega Auction Day 1 Live:  कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा।IPL 2025 Mega Auction Day 1 Live: मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ की बोली के साथ टीम में शामिल किया।

IPL 2025 Mega Auction Day 1 Live: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की मेगा नीलामी शुरू हो गई है। भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत 27 करोड़ बिके। लखनऊ सुपरजाइट्स ने खरीदा। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा। कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल 2024 विजेता कप्तान रहे श्रेयस अय्यर आईपीएल की नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बिकने वाले पहले खिलाड़ी रहे। पंजाब किंग्स ने राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग करके 18 करोड़ रुपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा। मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा है।

IPL Auction 2025 Live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामीः

1. ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स 27 करोड़

2. श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स 26.75 करोड़

3. अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स 18 करोड़

4. युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स 18 करोड़

5. जोस बटलर गुजरात टाइटंस 15.75 करोड़

6. लोकेश राहुल दिल्ली कैपिटल्स 14 करोड़

7. मोहम्मद सिराज गुजरात टाइटंस 12.25 करोड़

8. मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स 11.75 करोड़

9. कैगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस 10.75 करोड़

10. मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद 10 करोड़

11. लियाम लिविंगस्टोन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 8.75 करोड़

12. डेविड मिलर लखनऊ सुपर जायंट्स 7.50 करोड़

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके लिए 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ की बोली के साथ टीम में शामिल किया।

   

Open in app