IPL 2025: इसी महीने हो जाएगा महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर फैसला, चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों से मिलेंगे एमएसडी

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं है। न तो धोनी, न ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस बारे में कुछ कहा गया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के रिटेंशन के लिए नियम और कानून पहले ही घोषित कर दिए हैं और अब सभी की निगाहें एमएस धोनी पर टिकी हैं।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 6, 2024 10:38 IST2024-10-06T10:37:08+5:302024-10-06T10:38:11+5:30

IPL 2025 Mahendra Singh Dhoni retentions Chennai Super Kings BCCI Dhoni will meet key CSK officials | IPL 2025: इसी महीने हो जाएगा महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर फैसला, चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारियों से मिलेंगे एमएसडी

धोनी अक्टूबर के मध्य में मुंबई में सीएसके के प्रमुख अधिकारियों से मिलेंगे

Highlightsधोनी अक्टूबर के मध्य में मुंबई में सीएसके के प्रमुख अधिकारियों से मिलेंगेअक्टूबर के अंत तक अंतिम फैसला आ जाएगा आईपीएल फ्रेंचाइजी को 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है

IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई ठोस जानकारी सामने नहीं है। न तो धोनी, न ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से इस बारे में कुछ कहा गया है। बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के रिटेंशन के लिए नियम और कानून पहले ही घोषित कर दिए हैं और अब सभी की निगाहें एमएस धोनी पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि अपने भविष्य का फैसला पूरी तरह धोनी के ऊपर निर्भर है। हालांकि उनके फैन अब भी इस चैंपियन कप्तान को खेल के मैदान में देखना चाहते हैं। 

बीसीसीआई ने IPL 2025 को लेकर कुछ नियमों में बदलाव किए थे तब ये माना गया कि इसे धोनी के लिए ही किया गया है। बोर्ड अनकैप्ड खिलाड़ियों के नियम को वापस लाया है। जिसके तहत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन कर सकती है। अब सभी की निगाहें धोनी पर टिकी हैं और भारतीय दिग्गज जल्द ही अपने भविष्य पर फैसला लेंगे।

क्रिकबज ने बताया है कि धोनी अक्टूबर के मध्य में मुंबई में सीएसके के प्रमुख अधिकारियों से मिलेंगे। पांच बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान संभवत: बैठक के दौरान अपना फैसला फ्रेंचाइजी को बताएंगे। अक्टूबर के अंत तक अंतिम फैसला आ जाएगा। आईपीएल फ्रेंचाइजी को 31 अक्टूबर तक बीसीसीआई को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपनी है।

धोनी अगर खेलने का फैसला करते हैं तो उन्हें सीएसके रिटेन कर लेगी। अगर धोनी का नाम रिटेंशन लिस्ट से गायब रहता है, तो इसका मतलब होगा कि उन्होंने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। प्रशंसकों को धोनी के भविष्य के बारे में तभी पता चल सकता है जब BCCI रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करेगा।

क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईपीएल 2025 की मेगा-नीलामी नवंबर के आखिरी हफ्ते में होने की उम्मीद है। एक बार फिर, नीलामी भारत के बाहर होगी, लेकिन कोई स्थान तय नहीं किया गया है। आईपीएल 2023 की मिनी-नीलामी दुबई में हुई थी।

इस साल आईपीएल नीलामी दो दिवसीय होगी। नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी को छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति है। उन्हें छह खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए 79 करोड़ रुपये की बड़ी रकम चुकानी होगी। ऑक्शन पर्स भी बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इम्पैक्ट प्लेयर नियम को भी जारी रखने का फैसला लिया गया है। 

अगर कोई भारतीय कैप्ड खिलाड़ी पिछले 5 सालों से किसी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, वनडे, या T20I) के प्लेइंग XI का हिस्सा नहीं रहा है, तो उसे अनकैप्ड माना जाएगा। माना जा रहा है कि ये नियम खास तौर से इसलिए लाया गया ताकि धोनी खेल सकें और उन्हें रिटेन करने के लिए सीएसके के ज्यादा मुश्किल न उठानी पड़े।

Open in app